भारत के प्रधानमंत्री द्वारा गरीब महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन वितरित की जा रही हैं। मुफ्त सिलाई मशीन योजना 2022 के माध्यम से श्रमिक महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने बनाया जाएगा और इस फ्री सिलाई मशीन योजना से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह योजना अभी राज्य स्तर पर ही लागु की गयी हैं। भारत के कुछ राज्यों में प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही हैं। जानिए फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है? फॉर्म Online Apply कैसे करें?
Table of Contents
फ्री (निःशुल्क) सिलाई मशीन योजना क्या है?
Free Silai Machine Yojana 2022: प्रधानमंत्री द्वारा जनोद्धार के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई योजनाएं लागु की गयी हैं। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि। इन सब में से एक है फ्री सिलाई मशीन योजना। जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु फ्री सिलाई मशीन का वितरण किया जाता है। इसका फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकता है।
किन राज्यों में फ्री सिलाई मशीन योजना लागू है?
सरकार द्वारा इस योजना को लागु किया जा रहा हैं। अभी इस योजना को राज्य स्तर पर ही लागु किया गया है। जिन राज्यों में फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 लागु हो चुकी हैं इन राज्यों की लिस्ट नीचे दी गयी हैं :
- कर्नाटक
- हरियाणा
- उत्तरप्रदेश
- मध्यप्रदेश
- गुजरात
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- बिहार
- छत्तीसगढ़
- महाराष्ट्र
जानिए कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
- फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत केवल वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आर्थिक रूप कमज़ोर हैं।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 25 हज़ार से कम हो। वार्षिक आय की सीमा राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
- आवेदक महिला की आयु 20 से 40 वर्ष की होने चाहिए।
- इस योजना में विधवा और दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
- गाँव या शहर हर क्षेत्र की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 का लक्ष्य
- भारत सरकार द्वारा हर राज्य की 50 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना के तहत भारत सरकार महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना चाहती हैं।
- इस योजना से भारत की महिलाये आत्म-निर्भर बन पायेगी।
- इस योजना का लाभ गाँव और शहर की वे महिलाये उठा सकती हैं जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है।
आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज (डाक्यूमेंट्स)
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 में आवेदन करने और फ्री सिलाई मशीन का लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र (कोई भी दस्तावेज जिसमे आपकी आयु लिखी हो)
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि आवेदक दिव्यांग हो तो)
- निराश्रित प्रमाण पत्र (यदि आवेदक विधवा हो तो)
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) 2022
- इस योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले फ्री सिलाई मशीन योजना की अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सम्बंधित विभाग के कार्यालय में जाकर फॉर्म प्राप्त करें।
- आवेदक फार्म में मांगी गयी जानकारी को भरें और इसका प्रिंटआउट निकलवायें।
- प्रिंटआउट के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोडे।
- फॉर्म और डाक्यूमेंट्स को सम्बंधित विभाग में जमा करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपका फॉर्म आपको संपर्क किया जायेगा और आपको फ्री सिलाई मशीन दी जाएगी।
FAQs
फ्री सिलाई मशीन योजना की अंतिम तिथि भी ज्ञात नहीं है। परन्तु 2022 तक हर राज्य की 50000 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने के प्रयास सरकार कर रही है।
आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर इससे सम्बंधित कार्यालय में जाकर फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म Online Apply कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :