HomeHealthमहिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!

अलसी के बीज, जिन्हें इंग्लिश में फ्लैक्सीड भी कहा जाता है काफी फायदेमंद होते हैं। छोटा सा दिखने वाला ये बीज आपके शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी हैं। अलसी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। महिलाओं में अलसी का सेवन से स्किन, बाल, और स्वास्थ से जुडी समस्या का आसानी से समाधान कर सकता हैं। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि क्या है महिलाओं के लिए अलसी के फायदे और किस प्रकार से गुणकारी हैं यह फ्लैक्सीड!

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

  • 80% (प्रतिशत) से अधिक महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं। अलसी के सेवन से इस समस्या का समाधान हो सकता हैं।
  • अलसी में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो आपकी स्किन के लिए बहुत ही उपयोगी तथा फायदेमंद माना जाता है। प्रतिदिन एक से दो चम्मच अलसी का सेवन करने से आपकी स्किन चमकदार हो जाएगी।
  • एक स्त्री को सम्पूर्ण तभी माना गया हैं जब वो माँ बने। लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती है जिनकी फर्टिलिटी क्षमता कमज़ोर होती हैं, उन्हें बच्चा कैर्री करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, वे महिलाएं अलसी का सेवन कर अपनी फर्टिलिटी क्षमता बढ़ा सकती हैं।जिससे बच्चा कैर्री करने में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता हैं।
  • अलसी बीज के सेवन से हार्मोन इंबैलेंस की परेशानी दूर हो सकती है। इसके सेवन से अपने शरीर में पाए जाने वाले एस्ट्रोजन हार्मोन लेवल को नियंत्रण करने में मदद मिलती है। इसके साथ साथ अलसी के बीज का सेवन PCOD की समस्या भी दूर करने में सहायक है।
  • जैसा की आप जानते हैं, अलसी के बीज में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर मौजूद होता है। जो वजन को नियंत्रण करने में उपयोगी माना जाता है।अलसी के नियमित सेवन से आप अपना वजन भी नियंत्रित कर पायेगी।
  • अलसी के बीज को पीसकर नारियल तेल में मिला कर इस मिक्सर को बालों में मसाज करने और 40 से 45 मिनट के लिए ऐसे ही लगे रहने दे इसके बाद बालों को शैंपू से धो लेना। ऐसा करने से आपकी बालों से जुड़ी समस्या जैसे बालों में रुसी, सफ़ेद बाल, बालों का झड़ना आदि दूर हो जाएंगी। और साथ ही ये आपके बालों को मजबूत भी करता हैं।
  • किसी महिला को डायबिटीज हो तो इसे दूर करने में अलसी के बीज लाभदायक साबित हो सकते हैं, इसके सेवन से शुगर के लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read