HomeHealthपीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए

पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए

पीरियड्स को माहवारी से नाम से भी जाना जाता हैं। हर महिला को प्रति महीने पीरियड्स आते है। पीरियड्स की साइकिल 28-35 दिनों की होती हैं। यह अन्तर हर महिला में अलग अलग हो सकता हैं। लेकिन यदि आपके पीरियड्स 35 दिन तक भी ना पाए तो आपको ध्यान देने की आवश्यकता हैं। पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए ।

पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए

जब किसी महिला का पीरियड मिस हो जाता है तो वह बहुत ही विचलित हो जाती हैं। और दिन भर ये ही सोचने में लगा देती है की क्या कारण होगा की उसके पीरियड्स मिस हो गए हैं। पीरियड्स मिस होने के बहुत से कारण हो सकते हैं, आइये जानते हैं ;

  • पीरियड्स मिस होने का सबसे आम कारण गर्भ धारण हो सकता हैं। यदि महिला गर्भवती हैं तो उसके पीरियड्स मिस हो जायेंगे।
  • पीरियड्स मिस होने का एक कारण तनाव भी हैं। जब एक महिला तनाव में होती है तो उसके शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिसके कारण उसको पीरियड समय से पहले या बाद में आते हैं या फिर नहीं आते हैं।
  • बर्थ कंट्रोल का उपयोग करने से भी पीरियड के समय में बदलाव आ सकता है। अगर आप बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल करती हैं तो इसे रोक कर देखें। अधिक बर्थ कण्ट्रोल पिल्स खाने से आप बाँझ भी हो सकती हैं।
  • व्यायाम करना हर व्यक्ति के लिए फायदेमन्द होता है, लेकिन अत्यधिक व्यायाम करने पर महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, पीरियड्स का अनियमित या मिस होने भी उन्हीं में से एक है।
  • वजन का अचानक बढ़ना या वजन का अचानक घटना पीरियड्स मिस होने का कारण हो सकता हैं।
  • यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आपके पीरियड्स मिस होना बहुत ही आम बात हैं।
  • अगर आपके पीरियड मिस हो रहे हैं तो इसका एक कारण मेनोपोज़ भी हो सकता है। जब एक महिला को मेनोपॉज होने वाला होता है तो उसे पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज आमतौर पर 40-50 की उम्र में आता है।
  • अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करती हैं तो ऐसी स्थिति में पीरियड्स का मिस होना बहुत ही सामान्य बात हैं।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read