HomeEntertainmentSouth Cinemaअखिल अक्किनेनी हिंदी डब फिल्मों की सूची - Akhil Akkineni Hindi Dubbed...

अखिल अक्किनेनी हिंदी डब फिल्मों की सूची – Akhil Akkineni Hindi Dubbed Movies List

अखिल अक्किनेनी भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। यह तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 8 अप्रैल 1994 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ। यह अक्किनेनी परिवार के सदस्य हैं और सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के पुत्र हैं। अखिल अक्किनेनी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म “मनम” के साथ की थी। जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ काम किया और उन्हें सराहा गया। इसके बाद उन्होंने 2015 में फिल्म “Akhil” में भी मुख्य भूमिका निभाई। इन्होने अपने करियर के दौरान कई फिल्मो में काम किया है। इनकी फिल्मों के चलते इन्हे बहुत सराहना मिली है। अखिल अक्किनेनी को अपनी युवावस्था, आकर्षक दिखावट और अभिनय कौशल के लिए प्रशंसा मिली है। वे तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके फैंस के बीच काफी प्रिय हैं। यह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाली तेलुगु वारियर्स क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इनकी माता का नाम अमला अक्किनेनी हैं जो एक अभिनेत्री हैं। यह अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव के पोते और नागा चैतन्य के सौतेले भाई हैं। इन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा चैतन्य विद्यालय से की। इसके पश्चात वे ऑस्ट्रेलिया चले गए, वहां से आने के बाद उन्होंने ओक्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी। उन्होंने 16 साल की उम्र में अभिनय को करियर के रूप में अपनाया था। इन्होने अभिनय पाठ्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। इन्होने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से बीबीए भी किया है। अगर आप अखिल अक्किनेनी हिंदी डब फिल्मों की सूची यानि Akhil Akkineni Hindi Dubbed Movies List ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह आये हैं।

इनके द्वारा की गयी हिंदी डब फिल्म निम्नलिखित हैं :-

Hindi dubbed movie name Dubbed from
Taqdeer (तकदीर)Hello (2018)
Mr.Majnu (मिस्टर मजनू)Mr.Majnu (2020)
Agent (एजेंट)Agent (2022)
Akhil: The power of jua (अखिल : द पावर ऑफ़ जुआ)Akhil: The power of jua (2017)
Manam (मनम)Manam (2014)
Most eligible bachelor (मोस्ट एलिजिबल बैचलर)Most eligible bachelor (2021)

यह भी पढ़ें –

महेश बाबू की हिंदी डब फिल्मों की सूची – Mahesh Babu Hindi Dubbed Movies List

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read