HomeDharmaअमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

हर माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। यह हिन्दू पंचांग के हिसाब से बताई जाती है। इस तिथि के स्वामी पितृ देव को माना जाता है। पितृ देव को स्वामी मानने की वजह से इसे पूर्वजों या पितरों का दिन भी कहा जाता है। अमावस्या की तिथि को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता है। इस तिथि के दौरान हम चन्द्रमा को नहीं देख सकते हैं क्योंकि इस अवधि में चन्द्रमा क्षीणता के उच्चतम स्तर पर होता है। यह ज्यादातर लोग जानते हैं की चन्द्रमा 28 दिनों में पृथ्वी की परिक्रमा पूर्ण करता है। इस परिक्रमा के दौरान चन्द्रमा 15 दिनों के लिए दूसरी ओर होता है इसलिए उसे देखा जाना सम्भव नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे की अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

अमावस्या के दिन जो चीजें नहीं खरीदना चाहिए वे निम्नलिखित रूप से दर्शाई गई हैं :-

  • इस दिन नई झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से लक्ष्मी माँ नाराज हो जाती हैं।
  • किसी भी शुभ कार्य को इस दिन करना वर्जित होता है।
  • इस दिन मांस-मदिरा न खरीदें।
  • किसी भी अनाज की अमावस्या के दिन खरीदी करने से पितृ नाराज को जाते हैं।

अमावस्या शब्द ‘अमा’ और ‘वस्या’ दो शब्दों से मिलकर बना है। शिव पुराण में इसका वर्णन किया गया है। शिव पुराण के अनुसार अमा यानी एकत्रित करना और वस्या का अर्थ वास करना है। इसका शाब्दिक अर्थ ‘ऐसी अवस्था जिसमें सभी का वास हो’ होता है। कृष्ण पक्ष के दिन आने वाली यह तिथि दैत्यों के पक्ष में होती है क्योंकि इस दौरान दैत्य क्रियाएं अत्यधिक सक्रिय होती है। इस दिन भावुक मन वाले व्यक्तियों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। दानवी प्रवृत्ति का असर पड़ने के कारण ही अमावस्या में कई तरह के कार्यों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read