HomeDharmaअनिरुद्ध आचार्य जी की पत्नी कौन है ?

अनिरुद्ध आचार्य जी की पत्नी कौन है ?

आज कल स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी हर घर की शान बन गए हैं। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक युवा कथा वाचक हैं। इनकी कथाएं लगभग हर घर, हर क्षेत्र में टीवी या मोबाइल के माध्यम से चलती ही रहती है। बहुत से लोग इनके बारे में जानना चाहते है किन्तु जान नहीं पाते। तो आज हम बताएंगे अनिरुद्ध आचार्य जी की पत्नी कौन है, और साथ ही में इनके बारे में कुछ अन्य जानकारी भी आपके साथ साझा करेंगे।

अनिरुद्ध आचार्य जी का बचपन

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म 27 सितंबर 1989 में मध्यप्रदेश के दमोह जिले मे रिंवझा नामक गाँव में हुआ था। इनके पता का नाम अवधेशानंद गिरी जी है, जो बहुत अच्छे भागवताचार्य रहे है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी अपने जन्म स्थान से पुरी की। उनका पूरा परिवार गौ भक्त रहा है। इसी कारण अनिरुद्धाचार्य जी महाराज बचपन से उसी माहौल मे ढलते चले गए। वे बचपन मे ही रामायण, महाभारत और भगवत गीता जैसे बड़े धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर चुके हैं। महाराज श्री नियमित रूप से अपने गाँव के श्री राधा कृष्ण मंदिर जाते थे, जहाँ वे ठाकुर जी की पूजा करते थे।

अनिरुद्ध आचार्य जी की पत्नी कौन है ?

श्री अनिरुद्धाचार्य जी एक गृहस्थ संत है। वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी को लोग गुरुमाता के नाम से जानते हैं परन्तु उनका असल नाम अभी तक मीडिया में नहीं आया है। उनकी पत्नी भी उन्हीं की तरह भगवत प्रेमी हैं। उन्हें भजनो से बहुत प्रेम हैं। वह एक भजन गाविका भी हैं। अनिरुद्धाचार्य जी के दो बच्चे भी हैं।

अनिरुद्ध आचार्य जी के बारे में कुछ अन्य जानकारी

श्री अनिरुद्धाचार्य जी बहुत ही कम उम्र में बहुत अच्छे और प्रसिद्ध कथा वाचक बन गए है। बहुत से लोग उनकी कथा सुनने से लिए पंडालों में 4-5 घंटे पहले से आ जाते है। उनकी अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने साल 2016 में श्री श्री गौरी गोपाल सेवा संस्थान समिति की स्थापना की थे। गौरी गोपाल वृद्धाश्रम की नींव पूज्य महाराज जी ने श्री वृंदावन की पावन भूमि पर रखी थी। जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि जिन वृद्धों को उनके ही रिश्तेदारों ने घर से निकाल दिया है उन्हें दर-दर ना भटकना पड़े। महाराज स्वयं उन माताओं की सेवा कर के पुण्य का अर्जन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

ज्यादा पसीना आने के कारण और उपाय
पशुपति व्रत (Pashupati Vrat) में क्या खाना चाहिए?
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!

घर में तुलसी का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read