HomeHealthयह होती है अंजीर की तासीर इन लोगों को भूल कर भी...

यह होती है अंजीर की तासीर इन लोगों को भूल कर भी नहीं खाना चाहिए?

अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। अंजीर ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में आता है। इससे आप कई बिमारियों से बच सकते हैं। इसके पोषण तत्वों में पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, कैलोरी, प्रोटीन आदि शामिल हैं। अंजीर के सेवन से आप शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। यह सेहत के लिए वरदान माना जाता है। यह स्वादिष्ट होता है। आइये आपको बताते हैं कि अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इसे ज्यादा मात्रा में खाले तो उसे पेट में जलन और ब्लोटिंग की समस्या आ सकती है।

अंजीर से होने वाले नुकसान

हमने आपको बताया कि अंजीर खाने से कई फायदे होते हैं। यह फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी है। कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। इसके नुकसान व इसे किन लोगों को खाने से बचना चाहिए, वह निम्नलिखित रूप से बताया गया है:-

  1. आंतों में सूजन – जैसा की हमने आपको बताया कि अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसे गर्मियों के मौसम में नहीं खाना चाहिए। इसे गर्मी के मौसम में ज्यादा मात्रा में खाने से आंतो में सूजन आने का खतरा होता है।
  2. पथरी की समस्या – आपको बता दें कि अंजीर में ऑक्सलेट होता है जो पथरी की समस्या को बढ़ता है। जिन लोगों को पथरी है उन्हें अंजीर के सेवन से बचना चाहिए।
  3. माइग्रेन – अंजीर में सल्फाइड तत्व होता है। इस तत्व से हो सकता है कि माइग्रेन का दर्द और उसका अटैक बढ़ जाए इसलिए माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर आपको माइग्रेन की समस्या से बचना है तो आप अंजीर को छोड़कर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
  4. एलर्जी की समस्या – अंजीर के ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको पिम्पल्स आ सकते हैं। पिम्पल्स आने का कारण होता है कि आपको अंजीर से एलर्जी है। ध्यान रहे कि इसे सीमित मात्रा में खाना ही फायदेमंद है।
  5. पेट दर्द – अंजीर का ज्यादा सेवन आपके पेट दर्द का कारण बन सकता है। इसके साथ ही आपको लूज मोशन और अपच की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पेट दर्द की समस्या पहले से ही होती है तो आपको अंजीर खाने से बचना चाहिए।
  6. पाचन संबंधी समस्या – अंजीर के ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में जलन और ब्लोटिंग की समस्या आ सकती है। इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन आपको पाचन संबंधित समस्या भी दे सकता है।
  7. लीवर की परेशानी – अंजीर को पचने में काफी समय लगता है इसलिए जिन लोगों को लिवर की परेशानी है, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए। इसका कारण अंजीर के बीज होते हैं जो पचने में काफी भारी होते हैं। इसके भारी होने के कारण इसे पचने में दिक्क्त आती है और लिवर की समस्या होने की भी आशंका होती है।
  8. ब्लीडिंग की समस्या – अंजीर महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अधिक सेवन से उन्हें रेटिनल ब्लीडिंग की समस्या आ सकती है। इसके अलावा हो सकता है की इससे पीरियड्स भी जल्दी आ जाएं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करें।

अन्य लेख –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read