HomeDharmaऔरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं?

औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं?

शनिदेव को क्रूर ग्रह माना जाता है। इनकी पूजा करने में विशेष ध्यान रखना चाहिए। शनिवार को शनिदेव की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को विधि पूर्वक पूजा करने से शनि देव अति प्रसन्न होते है और साथ ही अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। इनकी पूजा अर्चना में महिलाओं को ख़ास ध्यान रखना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं?

औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं?

औरतों को शनि देव की पूजा करना चाहिए। न्याय का देवता माने जाने वाले शनि देव की पूजा में महिलाओं को ख़ास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि शनि देव बहुत जल्दी रुष्ट हो जाते हैं। शनिवार को इनकी पूजा करने से श्रद्धालु को शनि की महादशा, ढैय्या और साढ़े साती से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। जिस व्यक्ति पर शनि देव मेहरबान हो जाते हैं उसकी नैया पार हो जाती है।

यह माना जाता है की शनि देव बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं इसलिए महिलाओं को उनकी पूजा करते वक़्त ख़ास ध्यान रखना चाहिए की वे उनकी मूर्ति को स्पर्श न करें। अगर वे शनि देव की मूर्ति को छू लेती हैं तो उनकी जिंदगी पर भारी संकट आ सकता है। मूर्ति को छू लेने से महिलाओं पर शनि की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। अगर महिलाएं शनि देव की कृपया दृष्टि चाहती हैं तो उन्हें उनकी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना है। यह करने के साथ उन्हें शिला या पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाना है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए वे शनि संबंधित चीजों का दान करके भी उनकी कृपादृष्टि पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

अमावस्या के दिन सिर धोना चाहिए कि नहीं?
क्या व्रत में दवा खा सकते हैं?
एकादशी के दिन कपड़े धोने चाहिए या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read