HomeHealthबच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है ?

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है ?

आम तौर पर बच्चे के दांत 4 से 6 महीने से आना शुरू हो जाते हैं। कुछ बच्चों को जल्दी तो कुछ बच्चों में देरी से दांतों का आना शुरू होता है। कुछ बच्चो को सहज रूप से बिना परेशानी के दांत आने लगते हैं लेकिन बहुत से बच्चो को कुछ सामान्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है।

बच्चों के दांत निकलते समय क्या क्या परेशानी होती है

सबसे पहले नीचे के दांत निकलते है फिर ऊपर के दो दांत दिखाई देते है। आमतौर पर ये प्रक्रिया 6 महीने तक शुरू हो जाती है। जब बच्चे के दांत निकलने वाले होते है तो कुछ लक्षण दिखाई देते हैं

  • जब दांत आने लगते हैं तो मुंह से लार आने लगती है।
  • बच्चे हर चीजों को चबाने लगते है।
  • बच्चों के मसूड़ो में दर्द होने लगता है।
  • बच्चों में चिड़चिड़ापन अधिक होने लगता है।
  • शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है।
  • दांत आते समय बच्चों में दस्त लगना भी आम बात है।

इन बातों का ध्यान रखें ध्यान

जब बच्चों के दांत आना शुरू होते हैं तो बच्चों को परेशानी होने लगती है। इस समय में बच्चों का अलग से थोड़ा एक्स्ट्रा ध्यान रखना पड़ता है। इन बातों का ध्यान रख कर बच्चों को थोड़ी आसानी होगी।

  • किसी साफ कपड़े को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और यह कपड़ा बच्चे को चबाने के लिए दें इससे बच्चे को आरामदायक अनुभव होगा।
  • अगर बच्चे को ज्यादा दर्द हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह के बाद उसको कुछ ओवर द काउंटर दवा दी जा सकती है।
  • बच्चे के मसूड़ो को एक दिन में दो बार जरूर साफ करें ये बच्चे के दांतो के लिए बहुत जरूरी है।
  • अगर आपका बच्चा दर्द से रो रहा है या उसके मसूड़ो में ज्यादा सूजन है तो अपने हाथों का साफ उंगली से उसके मसूड़ो को हल्का रगड़ें।

यह भी पढ़ें:

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!
जानिए मुल्तानी मिट्टी के चेहरे और त्वचा के लिए यह अनूठे फायदे

ज्यादा पसीना आने के कारण और उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read