HomeGeneralजानिए घर में खटमल क्यों होते हैं?

जानिए घर में खटमल क्यों होते हैं?

अक्सर आप लोग थके होने के बाद सिर्फ यही सोचते हैं की जल्दी से फ्री हो कर घर पहुंचे और आराम करें। इस थकान भरे दिन के बाद जब आप घर पहुंचते हैं और बिस्तर पर सोते हैं तो आपके शरीर पर खुजली चलने लगती है तथा जलन होने लगती है साथ ही लाल दाने होने लगते हैं, यह बिस्तर में छिपे खटमल के कारण होता है। खटमल छोटे परजीवी होते है जो बिस्तर, फर्नीचर और गद्दों में पनपते हैं। यह परजीवी इंसानों का खून पीकर जिन्दा रहते हैं, अक्सर खटमल लाल-भूरे रंग के होते हैं तथा इनका आकार चपटा होता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक मादा खटमल अपने पूरे जीवनकाल में 200-400 अंडे देती है इसीलिए यह कुछ ही समय में पुरे घर में फेल जाते हैं और आपका सोना मुश्किल कर देते हैं। घर में खटमल होने के कई कारण हो सकते हैं पर इन्हें खत्म भी किया जा सकता है इसके लिए इनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आज हम आपको बताएंगे कि घर में खटमल क्यों होते हैं? तथा इनसे किस तरह बचा जा सकता है।

घर में खटमल क्यों होते हैं?

खटमल कई कारणों से हो सकते हैं खासकर यह बिस्तरों को धूप न दिखाने के कारण होते हैं, इसके अलावा खटमल होने का एक कारण यह भी है घर में साफ़ सफाई नहीं रहती है खटमल गंदगी में आसानी से पनपते हैं, यह सीलन के कारण भी पनपते हैं। इससे बचने के लिए हमे समय-समय पर बिस्तरों को धूप दिखानी चाहिए।

अगर आपको कुछ दिनों में सोने के पश्चात रैशेस या खुजली होती है तो हो सकता है आपके बिस्तरों में खटमल हों। इनके काटने के कई निशान होते हैं। यह निशान साफ़ नजर आते हैं। इनके होने का पता लगाने का दूसरा तरीका यह है की आपके कपड़ों पर रस्टी निशान नजर आ सकता है। इनके इन्फेक्शन से शरीर से बदबू भी आ सकती है। गद्दों और चादर को समय-समय पर धुप दिखाने से यह कभी नहीं पनपते हैं। इन्हे अच्छे से साफ़ करने के लिए आप वेक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एल्कोहॉल से गद्दों को रगड़ने पर भी खटमल मर जाते हैं। यह फर्नीचर की दरारों में भी पनपते हैं इसलिए उन्हें हमेशा ठीक करवा कर रखें। नीम के पत्ते भी बिस्तरों को खटमल मुक्त बनाने के लिए काफी हैं इसके लिए उन जगहों पर नीम के पत्ते रख देना चाहिए जहाँ खटमल होते हैं। इसके अलावा विनेगर से भी ख्त्म्लो को भगाया जा सकता है, उस स्थान पर विनेगर छिड़के जहा खटमल उपस्थित है। बाज़ार में कई तरह के स्प्रे आते हैं जो खटमलों को मारने और उनके अंडो को खत्म करने का काम करते हैं इन्हें आप कम दामों में ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं तथा खटमलों से छुटकारा पा सकते हैं।

अन्य लेख :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read