HomeTravellingभारत में गर्मियों में घूमने की जगह

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह

गर्मियों के दिनों में बच्चो की स्कूल की छुटियाँ होती हैं इसलिए बच्चे को घूमने का मन करता हैं। वैसे तो भारत में कई जगह है घूमने की, लेकिन गर्मी के दिनों में लोग ठंडी जगह पर जाना ज्यादा पसंद करते है। ऐसी जगह ज्यादा जा कर सुकून मिले और गर्मी का पता भी न चले। यदि आप बर्फ देखने के शौकीन है तो आप पहाड़ों पर जा सकते हैं। सबसे अधिक लोग गर्मियों के मौसम में ही घूमने के लिए जाते हैं। आइये जानते है भारत में गर्मियों में घूमने की जगह कौन कौन सी है।

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह

मुन्नार

गर्मियों में अक्सर लोग ठंडी जगह घूमना पसंद करते हैं। केरल राज्य का मुन्नार भी छुट्टी मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। यह एक हिल स्टेशन हैं। केरल राज्य में भी बहुत सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। केरल राज्य में प्रदूषण सबसे कम होने के कारन बहुत से लोग इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं। मुनार के आस पास चाय के बागान बने हुए है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

मसूरी

गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक पर्यटक उत्तराखंड के मसूरी में देखे जाते हैं। मसूरी को उत्तराखड का पर्वतीय नगर भी कहते हैं। मसूरी उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर स्थित हैं। मसूरी के एक तरफ गंगा नदी और दूसरी तरफ यमुना नदी हैं। यहां पर कई प्रकार की दुर्लभ वनस्पति और जीव जंतु हैं। यहाँ हर ओर पहाड़ और घुमावदार रास्ते देखने को मिलते हैं। जो मसूरी का आकर्षण बढ़ा देते हैं।

शिमला

भारत के अधिकतर पर्यटक हिमाचल घुमने जाते हैं। हिमाचल में शिमला और कुल्लू मनाली सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। यहाँ आ कर बहुत अच्छी से छुट्टियां मना सकते हैं. बहुत ही प्यारी जगह हैं जिससे देख कर मन बहुत ही शांत हो जाता हैं।

ऊटी

ऊटी का नाम हम सभी ने उन रखा हैं। यह तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर हैं। ऊटी को हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना जाता है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां सभी को पसन्द आते हैं। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं। पहाड़ी से पहाड़ों, घाटियों और पठारों को निहारना बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहेगा।

गोवा

गर्मी के मौसम में समुद्र के किनारे घूमने का अनुभव बहुत ही शानदार होता हैं। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजीद भी यहाँ घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। आप बीच (beach) में तो घूम ही सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के मंदिर और अन्य जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह एक महंगी जगह है यदि आपका बजट अच्छा हैं तो आप नहुत से अन्य अनुभव करेंगे। यहाँ आप क्रूज से यात्रा करने का लुफ्त ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

Solo Travel Safety Tips – सफर पर अकेले जाते समय रखें इन बातों का ध्यान
बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में घूमने की है प्लानिंग? तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें!
ये हैं लोनावला में घूमने की बेस्ट जगह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read