HomeFashionब्लीच कितने दिन में करना चाहिए और क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

ब्लीच कितने दिन में करना चाहिए और क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

फेस पर ब्लीच करने से चेहरे पर बहुत अच्छी शाइन आती है जिससे चेहरा बहुत ही सुन्दर दिखने लगता है। शायद आपको भी फेस पर ब्लीच करना पसंद हो। चेहरे पर जो अनचाहे बाल होते हैं वो ब्लीच से छुपाए जा सकते हैं। चेहरे पर ब्लीच करने का तरीका वैसे तो बहुत सिंपल है, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे ब्लीच कितने दिन में करना चाहिए, ब्लीच करवाते समय कितनी देर तक फेस पर लगा रहने देना चहिए, ब्लीच करने के बाद कौन कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए। ब्लीच करने का सही समय क्या हैं।

ब्लीच कितने दिन में करना चाहिए

ब्लीच का उपयोग करने से फेस पर एक अलग सा निखार आ जाता है। यह चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को कलर करने का काम करती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ़ कर देती है। इसमें कई प्रकार से केमिकल होते है जो आपकी स्किन को डेमेज कर सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज़ का जरूरत से अधिक उपयोग हानिकारक ही साबित होता हैं। ब्लीच का उपयोग महीने में एक या फिर दो बार ही करना चाहिए, जिससे आपका फेस नेचुरली ग्लो करता रहे। और आपकी स्किन को इन केमिकल से उभरने का टाइम भी मिल जाये।

सावधानियाँ

ब्लीच करते समय और ब्लीच करने के बाद कुछ सावधानियां रखना बहुत ही आवश्यक हैं।

  • ब्लीच करने के बाद 2 दिनों तक धुप में नहीं जाना चाहिए.. ऐसा करने से ब्लीच का प्रभाव काम हो सकता है।
  • ब्लीच करने के बाद 2 दिनों तक चेहरे पर कोई साबुन या फेशवॉश का उपयोग न करें। क्यूंकि ब्लीच करने से चेहरा की स्किन बहुत ही सेंसिटिव हो जाती है। इस स्थिति में साबुन या फेशवॉश स्किन को आसानी से डेमेज कर सकते हैं।
  • जब भी आप ब्लीच करें तो इसे चेहर पर सिर्फ 10 मिनट ही लगा रहने दे। ज्यादा देर लगा रहने से ये स्किन को बर्न भी कर सकता है।
  • जब भी आप ब्लीच कर रहे हो ध्यान रखे की किसी कटे हुए हिस्से पर या आँखों पर ब्लीच न जाये।
  • जब ब्लीच आपके फेस पर लगा हो, तो आप आँखों को बंद रखें। ये आखों में जलन भी पैदा कर सकता है।
  • ब्लीच को लगाने का सबसे अच्छा समय है रात। इसे रात में सोने से पहले 10 मिनट लगाएं और उसके बाद इसे हटाकर अपने चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read