HomeDharmaChaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूल कर भी न करें...

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूल कर भी न करें ये काम!

चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस यानि गुड़ी पढ़वा को हिन्दू नववर्ष की पहली दिनांक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माँ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों की पूजा की जाती है एवं व्रत रखकर माता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा करते हैं। ऐसे में यदि आप नियमों का ठीक से पालन न करें तो पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे कि आपको नवरात्रि के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए एवं क्या नहीं?

चैत्र नवरात्रि कब है?

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने वाली है। घटस्थापना का समय सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक बताया जा रहा है।

चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए?

  • माता रानी को खुश करने के लिए सबसे जरुरी है स्वछता, अपने घर की रोज सुबह सफाई करें।
  • सुबह शाम विधि विधान से पूजा अर्चन करें एवं दान पुण्य कार्य करें।
  • नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत ही अच्छा बताया जाता है।
  • केवल सात्विक भोजन ग्रहण करें।
  • यदि आप घाट स्थापना करते हैं, तो नियमित रूप से सभी नियमों का पालन करें।
  • नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करते समय कलश का भी पूजन अवश्य करें।
  • घर में अखंड दीपक जलाएं जो 9 दिनों तक लगातार जलता रहे, यानि कि नवरात्रि की समाप्ति तक यह दीपक जलता रहना चाहिए।
  • नियमपूर्वक माता रानी के मन्त्रों का जाप करते रहें। आपको शक्ति एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • माता रानी को नौ दिनों तक लाल रोली, लाल सिंदूर, लाल पुष्प, लाल चुनरी माता को चढ़ाएं।

चैत्र नवरात्रि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • यदि आपने घट स्थापना की है एवं अखंड दीपक जलाया है तो घर को कभी खाली छोड़ कर न जाएँ।
  • 9 दिन घर में लहसुन प्याज का उपयोग न करें, न ही बाहर कहीं इनका सेवन करें।
  • मांसाहारी भोजन का त्याग करें।
  • नवरात्रि में दाढ़ी-मूंछ न बनवाएं और न ही बाल, नाख़ून काटें।
  • माँ दुर्गा की पूजन एवं कन्या पूजन में सफ़ेद या काले वस्त्र धारण न करें।
  • घर में गन्दगी न रखें।
  • नित्य सुबह शाम समय माता रानी की आराधना करें।

किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा होगी?

1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)
2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
6- नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
7- नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
8- नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी
9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

यह भी पढ़ें –

वैभव लक्ष्मी व्रत कब से शुरू करें 2023 में? पूजन विधि व सम्पूर्ण जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read