HomeHealthचेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं

युवाओं में कील-मुंहासों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी वजह हार्मोनल बदलाव को माना जाता है। पिंपल्स, कील-मुंहासों की समस्या से कई लोग परेशान हैं, जाने-अनजाने युवा कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिस कारण से पिंपल्स उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेते। यदि आपका चेहरा भी पिम्पल्स से भरा होता है तो आपको पता होना चाहिए की आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं ? इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं

यदि आपको बार बार पिंपल्स होते है तो यह कुछ कारण हो सकते है:

  • यदि आप जंक फूड्स और तले हुए भोजन का अधिक सेवन करते है तो यह पिम्पल का कारन होता हैं। ऐसे भोजन से त्वचा ऑयली हो जाती है और कील-मुंहासों और पिंपल्स को पैदा करती है।
  • यदि आप किसी वजह से प्रदूषण और धूल मिट्टी के ज्यादा संपर्क में रहती है, तो इस वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है और फिर कील-मुंहासे हो जाते हैं।
  • ज्यादा कॉफी या चाय पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ने लगती है जो बाद में चेहरे पर मुंहासे आने का कारण बन सकता हैं।
  • यदि आप बहुत अधिक धूम्रपान और शराब का सेवन करते है तो यह पिंपल के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
  • किसी कारण वश आप दवाई का सेवन कर रहे हो तो दवाइयां शरीर में होने वाले हार्मोन्स में बड़ा बदलाव करती है जो पिमोले का कारन हो सकता है।
  • कई बार पिंपल्स आने की वजह जेनेटिक भी हो सकती है, वहीं कुछ लोगों की त्वचा बहुत ऑयली होती है जिस वजह से उन्हें जल्दी-जल्दी पिंपल्स हो जाते है।
  • यदि आप चेहरा का आयल हटाने क लये बार बार साबुन से चेहे को धोती हैं तो यह चेहरे पर मौजूद आयल को पूरी तरह हटा देता है। जिस वजह से आपकी स्किन ड्राई हो जाती और और पिम्पलस का कारण बनती है।
  • कई बार ऐसा होता है की हेयर प्रोडक्ट यूज़ करते समय, प्रोडक्ट हेयर लाइन से होता हुआ फेस पर आने लगता है। इस कारण भी आपके चेहरे पर पिंलेस हों लगते हैं।

पिम्पल्स से बचने के उपाय

  • धुप में जाने से पहले फेस को कवर करें
  • बहुत सारा पानी पिए।
  • चेहरे को २ बार धोये। सोने से पहले फेस को अच्छे से धो कर साफ़ कपडे से चेहरे को सुखाये।
  • टेंशन और स्ट्रेस से दूर रहे।
  • अपनी दिनचर्या में योग को भी जगह दे।
  • जनक फ़ूड से जितना हो सके दूरी बनाये रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read