HomeDharmaछिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

अधिकतर घरों में छिपकली पाई जाती है। प्रकृति ने हमें भविष्य की संभावित घटनाओं से अवगत कराने के लिए कई माध्यम बनाए हैं। पशु, पक्षी और जानवर भी उन माध्यमों में से एक हैं। पशु, पक्षी और जानवर भी हमें कई चीजों के माध्यम से भविष्य की घटनाओं के संकेत देते हैं। शकुनशास्त्र में छिपकलियों से जुड़े कई शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली के गिरने का अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं कि छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

छिपकली के शरीर पर गिरने के तुरंत बाद स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा न करने पर कोई अनहोनी होने के संभावना होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाये तो छिपकली का शरीर पर गिरना खतरनाक माना गया है। ऐसा होने से रोग होने की संभावना होती है। इसका कारण हम आपको बता दें कि छिपकली ‘कार्डेटा समूह’ के ‘फाइलम’ वर्ग की जीव है। इस वर्ग के कुछ जीव अपने शरीर में बने जहर (यूरिक एसिड) को अपनी चमड़ी पर जमा कर लेते हैं। इस वजह से यह सुरक्षित भी रहते हैं। जब कभी छिपकली किसी के शरीर पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर उसकी त्वचा पर छोड़ देती है। यह जहर बाद में रोम छिद्रों से शरीर के भीतर जाकर घाव का रूप ले लेता है इसलिए कहा जाता है कि शरीर पर छिपकली गिरे तो स्नान कर लेना चाहिए। इस संदर्भ में कई जगह पूजा का भी विधान है।

शकुन शास्त्र के अनुसार संकेत

शकुन शास्त्र मुताबिक छिपकली का शरीर पर गिरना धनलाभ और सम्‍मान प्राप्ति के संकेत देता है। छिपकली अगर माथे पर गिर जाए तो ये संपत्ति मिलने का संकेत देता है। छिपकली का नाक पर गिरना बताता है कि जल्द आपका भाग्य खुलने वाला है। बाएं गाल पर छिपकली गिरे तो आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं दाएं गाल पर छिपकली गिरने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। छिपकली गर्दन पर गिरे तो इसका मतलब है कि आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। छिपकली दाहिने कंधे पर गिरे तो किसी मामले में विजय मिलती है। वहीं बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो ये नए शत्रु बनने का संकेत देता है।छिपकली दाहिने हाथ पर गिरे तो धन लाभ होता है लेकिन अगर ये बाएं हाथ पर गिरे तो ये संपत्ति छिनने का संकेत है। छिपकली दाएं पैर पर गिरे तो यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर पर छिपकली गिरने से घर में कलह होती है। शकुन शास्त्र के मुताबिक अगर आपको कोई छिपकली लड़ती हुई दिखे तो इसका मतलब है कि आपकी भी अपने परिवार में या किसी मित्र से झगड़ा होने की संभावना है।दाहिने कान पर छिपकली गिरने से कहीं से आक्समिक धन लाभ होता है। वहीं बाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु बढ़ती है।

यह भी पढ़ें:

अमावस्या के दिन सिर धोना चाहिए कि नहीं?
क्या व्रत में फ्रूटी पी सकते हैं?
ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का अर्थ व महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read