HomeHealthकोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज - How to reduce Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज – How to reduce Cholesterol

व्यक्ति के खान-पान से उसके शरीर के कई भागों पर फर्क पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल की बिमारी कई ओर बिमारियों का कारण बनती है। कोलेस्ट्रॉल के कारण हम हर साल 44 लाख लोगों को दुनिया से गवा बैठते है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर 250 में से 1 व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण मारा जाता है। कोलेस्ट्रोल से पीड़ित लोगों को कई सस्म्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे सांस फूलना, थकान महसूस करना, चक्कर आना, हाथ और पैर सुन्न होना और अचानक से वजन बढ़ना आदि शामिल है। कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक आने का भी खतरा होता है। आइये आपको बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है?

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या-क्या है?

ओट्स

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है जो आंतों की सफाई के लिए काफी चमत्कारी माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करें।

मछली

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मछली का अहम रोल होता है। मछली में ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाया जाता है। हफ्ते में करीब 2 बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली जरूर खाएं, इसके अलावा मछली बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

नारियल तेल

तेल का भोजन पकाने में काफी अहम रोल होता है आप खाने में किस तरह के तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका भी कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है इसलिए रोजाना खाने के साथ 1 या 2 चम्मच नारियल के तेल इस्तेमाल जरूर करें ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है।

बादाम और पिस्ता

बादाम और पिस्ता भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना शाम के समय 3 से 4 बादाम और पिस्ता को भिगो दें और सुबह उठते ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कम होगा।

अर्जुन की छाल

आयुर्वेदिक तौर पर कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए थोड़ी सी अर्जुन की छाल को एक गिलास में अच्छे से उबाल लें, इसे तबतक उबालना है जबतक की यह उबल-उबल कर आधा न हो जाए इससे बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटता है।

अलसी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए आप अलसी के पिसे हुए बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मदद मिलेगी।

धनिया के बीज

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धनिया के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए आप धनिया के बीजों का पाउडर बना लें और इसे एक कप पानी में उबालकर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करें।

प्याज

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लाल प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में करीब आधा या एक छोटे चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको बैड कोलेस्ट्रॉल से मुक्ति मिलेगी।

संतरे का जूस

शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए रोजाना 2 से 3 कप संतरे का जूस पिएं। आप चाहें तो सेब के सिरके का सेवन भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाने के लिए कर सकते हैं ।

अंकुरित दालें

अंकुरित दालों से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है। राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन और उड़द आदि का इस्तेमाल सलाद के रूप में करके उसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं।

विटामिन-सी

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के रोगी हैं तो विटामिन-सी से सम्पूर्ण चीजों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन-सी (Vitamin-C) में आँवला, अनार, नींबू, संतरा, मौसंबी आदि जैसे खट्टी चीजों का इस्तेमाल करे। इस प्रकार के खट्टे अर्थात साइट्रिक एसिड युक्त फल और सब्जियां ही आपके लिए अच्छी मानी जाती हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद होती है।

यह भी पढ़ें –

कैसी होती हैं अलसी की तासीर? क्या गर्मी के मौसम में इसका उपयोग कर सकते हैं?
थायराइड बढ़ने से होने वाली समस्याओं की सूचि – Common Thyroid Problems
दूध में किशमिश खाने से हो सकते हैं कई फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read