HomeHealthडार्क चॉकलेट खाने से क्या होता है? क्या है डार्क चॉकलेट खाने...

डार्क चॉकलेट खाने से क्या होता है? क्या है डार्क चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान

आजकल मार्केट में तमाम तरह की चॉकलेट उपलब्ध है। उन्हीं में से एक है ‘डार्क चॉकलेट’। डार्क चॉकलेट सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। कुछ लोगों को डार्क चॉकलेट काफी पसंद आती है तो कुछ लोग इसे देखकर या खाकर मुँह बनाते हैं। यह मिल्क चॉकलेट की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत अधिक कोका सॉलिड, कोको बटर और शुगर रखती है। ऐसी चॉकलेट्स में आयरन, कॉपर, फ्लेवनॉल्स, जिंक और फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। यह चॉकलेट न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। यह कोको बिन्स से बनाई जाती है। इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। यह कई बिमारियों से लोगों को बचाने में सहायक है। आइये आपको अब हम बताएंगे कि डार्क चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?

डार्क चॉकलेट के फायदे निम्नलिखित पंक्तियों में बताये गए हैं :-

  1. डार्क चॉकलेट कोको बीन्स से बनती है, जिसे काकाओ भी कहा जाता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
  2. डार्क चॉकलेट नर्वस सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो तंत्रिका तंत्र की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।
  3. डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लेवनॉल्स के कारण कोल्स्ट्रॉल के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  4. चॉकलेट में मौजूद कैफीन तनाव को कम करने में सहायक है। इसे खाने से आपका मूड ठीक हो सकता है। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले तत्व तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं।
  5. डार्क चॉकलेट में मौजूद विटामिन-सी और फैटी एसिड सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से गले का दर्द भी कम हो सकता है।
  6. डार्क चॉकलेट में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड कैंसर से बचाने में मददगार है। यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।
  7. डॉर्क चॉकलेट सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें मौजूद डायट्री फ्लेवनॉल्स त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट के नुकसान निम्नलिखित रूप से बताये गए हैं :-

  1. इससे अनिद्रा की समस्या होने की संभावना हो सकती है।
  2. यह सिरदर्द या माइग्रेन बढ़ाने या करने का कारण बन सकती है।
  3. इससे सिर चकराना की समस्या आ सकती है।
  4. कुछ लोगों में चॉकलेट के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या पाई गई है।
  5. इसके सेवन से हो सकता है कि आपमें चिंता की भावनाये जग उठे।
  6. इससे आप असहज महसूस कर सकते हैं।
  7. इससे वजन बढ़ने की समस्या आ सकती है।
  8. इससे हृदय की गति तेज हो जाती है।
  9. डार्क चॉकलेट खाने के नुकसान की बात करें, तो इसमें थियोब्रोमाइन (Theobromine) नामक तत्व होता है, जिसके अधिक सेवन से भी सिरदर्द और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।
  10. इसके साथ ही डार्क चॉकलेट के अधिक सेवन से कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  11. चॉकलेट के अधिक सेवन से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
  12. ज्यादा डार्क चॉकलेट खाने के नुकसान में वजन बढ़ना भी शामिल है। दरअसल, डार्क चॉकलेट में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन से वजन बढ़ने का जोखिम भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

ये हो सकते हैं रात में आपका गला सूखने के कारण
क्या रक्तदान करने से एनीमिया हो सकता है?
एक कप चाय में कितनी कैलोरी होती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read