HomeDharmaजानिए क्या दर्शाता है दाएं हाथ के अंगूठे पर तिल होना ?

जानिए क्या दर्शाता है दाएं हाथ के अंगूठे पर तिल होना ?

तिलों के द्वारा कुछ बातें पता चलती हैं जिन्हे सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर हम बहुत सी चीजें पता लगा सकते हैं। इस शास्त्र के अनुसार कुछ तिल शुभ का संकेत देते है तो कुछ अशुभ का संकेत देते हैं। आइये आज हम आपको बताएंगे कि दाएं हाथ के अंगूठे पर तिल होना क्या दर्शाता है?

दाएं हाथ के अंगूठे पर तिल होना क्या दर्शाता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को हाथ के अंगूठों पर तिल होता है वे मेहनती और साहसी होते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के बिलकुल नीचे तिल होता है उसके कई प्रेम संबंध होते हैं। इस कारण से उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है परन्तु यही लोग आमिर भी होते हैं। इन सबके साथ ही इनको सभी भौतिक सुखों को भोगना पड़ता है।

यह भी माना जाता है कि जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे न्यायप्रिय होते हैं। ऐसे लोग बहुत पैसा खर्चा करते हैं परन्तु इन्हे पैसे की कमी नहीं होती है। इनका व्यवहार सबके साथ अच्छा रहता है। समाज में ऐसे लोगों को बहुत सम्मान मिलता है। वही अगर बाई हथेली पर तिल होने की बात की जाए तो वे व्यक्ति जीवन में बहुत नाम और पैसा कमाते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read