HomeGeneralये हैं महिलाओं में शुगर के लक्षण, देर होने से पहले जान...

ये हैं महिलाओं में शुगर के लक्षण, देर होने से पहले जान लीजिये

Diabetes Symptoms in Women in Hindi: डायबिटीज यानि मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। इसे आम तौर पर शुगर की बीमारी भी कहा जाता है। भारत में शुगर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। दुर्भाग्य से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर बढ़ने लगता है जिससे मरीज को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शुगर तीन प्रकार की होती है: टाइप 1 शुगर, टाइप 2 शुगर और गर्भकालीन शुगर। पुरुषों और महिलाओं में इसके लक्षण एक से नहीं होते। आज हम आपको बताएंगे महिलाओं में शुगर के लक्षण ।

महिलाओं में शुगर के लक्षण

  • महिलाओं को शुगर होने पर वैजाइनल फंगल इन्फेक्शन और यूटीआई इन्फेक्शन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
  • डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता, बांझपन के विकार और यौन रोग का अनुभव हो सकता है, जिसमें कामेच्छा में कमी और योनि में सूखापन शामिल है।
  • शुगर से पीड़ित महिलाओ को बहुत अधिक भूख और प्यास लगती हैं।
  • छोटी मोती चोटों को भरने में अधिक समय लगता है।
  • अचानक से वजन का बढ़ना या घटना भी शुगर के लक्षणों में शामिल हैं।
  • बार बार पेशाब की आने लगती हैं।
  • आँखों की दॄष्टि धुंधली होने लगती है, कई केसेस में तो अंधापन भी आ जाता हैं।
  • बहुत अधिक थकान होने लगती हैं।
  • स्वाभाव में चिढ़चिढ़ापन आने लगता हैं।
  • चेहरे की त्वचा पर संक्रमण या दाग धब्बे होने लगते हैं।

शुगर से बचाव के उपाय

आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके टाइप 2 शुगर को रोक सकते हैं । टाइप 1 मधुमेह को रोका नहीं जा सकता क्योंकि इसे ऑटोइम्यून और आनुवंशिक कारकों के कारण माना जाता है।

जीवनशैली उन्मुख निवारक विधियों में से कुछ हैं:

  • नियमित व्यायाम जैसे साइकिल चलाना, टहलना या जॉगिंग करना अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
  • जब भी कुछ खाये तो छोटे छोटे हिस्से में खाना शुरू करे।
  • जंक फूड खाने में अभी को अच्छा लगता है लेकिन सेवत के लिए हानिकारक होता है इसलिए इस से परहेज करे।
  • फल और सब्जियां को अपनी डाइट में ऐड करे।
  • अपने शरीर का वजन कम करे।
  • शक्कर और प्रसंस्कृत भोजन का सेवन न करे।
  • किसी भी बात का टेंशन या तनाव लेना कम करें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read