HomeEntertainmentBollywoodइस स्वतंत्रता दिवस देखिये ये बेहतरीन देशभक्ति से भरी फिल्में

इस स्वतंत्रता दिवस देखिये ये बेहतरीन देशभक्ति से भरी फिल्में

Indian films to watch on independence day: 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और जैसे ही यह दिन करीब आता है हर किसी के दिल में जोश उमड़ जाता है। यह वही दिन है जिस दिन हमें अंग्रेजो से स्वाधीनता मिली थी। कई वीरों के बलिदान के कारण ही आज हम इस स्वतंत्रता को प्राप्त कर पाए हैं। इस दिन ख़ुशी तो बहुत होती है लेकिन उन वीरों के बारे में सोचकर आखें भी नम हो ही जाती हैं। देश के सच्चे सपूतों की वीरता को शत शत नमन। स्वतंत्रता दिवस पर वैसे तो कई लोगों की छुट्टी होती है और वे घर पर फिल्में देखने के लिए सोच रहे होते हैं। यदि आप भी कोई फिल्म ढूंढ रहे हैं तो बाकि सारा ड्रामा एंटरटेनमेंट छोड़िये और देखिये बेहतरीन देशभक्ति से भरी फिल्में। ये फिल्में न केवल आपको उस समय के संघर्ष के बारे में बताएगी बल्कि आपको भी जोश से भर देंगी। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में

Gadar 2 (गदर 2)

देशभक्ति और जोश भर देने वाली सबसे लेटेस्ट फिल्म हमारी लिस्ट में है गदर 2 जो कि हाल ही में थियेटर्स में रिलीज़ हुई है और इसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यह ग़दर एक प्रेम कथा का सीक्वल है और उसी के आगे से इसकी कहानी शुरू होती है। सुना है कि सन्नी पाजी इसमें हैंडपंप की जगह अब एक खम्भा उखाड़ते हैं।

Shershaah (शेरशाह)

यदि आप बायोपिक्स देखने में इंटरेस्टेड हैं तो आप शेरशाह दे सकते हैं। ये विक्रम बत्रा की कहानी बताती है। आप इसमें विक्रम बत्रा के बचपन से लेकर उनकी प्रेम कहानी और जंग में किये हुए कारनामों को जान पाएंगे। यह 2021 में रिलीज़ हुई थी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप इसे आसानी से देख सकते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

Uri: The Surgical Strike (उरी द सर्जिकल स्ट्राइक)

2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने ना केवल हमारे जख्मों पर मलहम का काम किया बल्कि दुश्मनों को ये भी बता दिया कि ये नया भारत है ये घर में घुसकर मार सकता है। इसलिए अब से हमसे पंगा लेने से पहले 100 बार सोच लेना। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर ही इस फिल्म को बनाया गया है जिसमें आप विक्की कौशल को लीड रोल में देखेंगे। ये एक बेहतरीन फिल्म है जो आपको देशभक्ति से ओत-प्रोत कर देगी। 2019 में रिलीज़ हुई उरी को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।

Bhuj: The Pride of India (भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया)

इंडो-पाकिस्तान वॉर फिल्म्स में एक बेहतरीन नाम भुज का भी है। यह 1971 में भुज बेस की हवाई पट्टी पर हुए दुश्मन के हमले और उसके बाद की कहानी को दिखाती है जब दुश्मन के विमानों द्वारा भुज बेस की हवाई पट्टी को नष्ट कर दिया गया, जिससे भुज भारत से रोड मार्ग से अलग होगया था और आपूर्ति रुक गयी थी। यह फिल्म विजय कार्णिक और उनके साथ 300 लोकल महिलाओं द्वारा किये हुए सरहानीय काम को बेहतरीन तरीके से दिखाती है। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

IB71 (आईबी71)

जहाँ बात देशभक्ति की और वॉर से रिलेटेड हो तो वहां हमारी इंटेलिजेंस टीम की बात न आये ऐसा हो ही नहीं सकता। हमारी इंटेलिजेंस ने कई हमलों से भारत को बचाया है और दुश्मन के नापाक इरादों कई बार पानी फेरा है। IB71 ऐसी ही एक फिल्म है जो 1971 में हुए एक भारतीय एयरप्लेन हाईजैक की कहानी है। उस समय चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान भारत पर हमले का प्रयास कर रहा था लेकिन इंटेलिजेंस टीम ने जिस तरीके से पाकिस्तान को मजा चखाया है वो तो देखते बनता है। फिल्म में विद्युत् जामवाल लीड रोल में हैं और इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Border (बॉर्डर)

1997 में बनी बॉर्डर को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसे उस समय ही नहीं बल्कि आज भी बहुत पसंद किया जाता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय लोंगेवाला की लड़ाई में हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं का यह रूपांतरण है। सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तब्बू, राखी गुलजार और अन्य कलाकारों ने इसमें बखूबी काम किया है और उस समय की घटनाओं को जीवंत किया है।

Tirangaa (तिरंगा)

बॉलीवुड फिल्मों की बात करें और उसमें अगर आपने राज कुमार और नाना पाटेकर की कोई फिल्म नहीं देखी है तो सच में आपने बॉलीवुड का बेहतरीन पार्ट मिस किया है। आपको 1993 में बनी तिरंगा देखनी चाहिए। इसके डायलॉग्स, एक्टिंग बहुत ही बेहतरीन हैं और आपको जोश से भर देंगे। इस फिल्म को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।

The Legend of Bhagat Singh (द लीजेंड ऑफ भगत सिंह)

ये देश केवल धरने देने से और अंग्रेजों से बातचीत करके आजाद नहीं कराया गया था। इसके लिए कई वीरों ने अपना बलिदान दिया था उन्हीं में से एक थे भगत सिंह। वे 14 वर्ष की उम्र में ही देश में लगी आग को बुझाने के लिए निकल पड़े थे और 23 वर्ष की अल्पायु में ही देश को अपने प्राण न्यौछावर कर गए। उन्हीं के जीवन पर बनी ये फिल्म आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। भगत सिंह का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। इनके अलावा सुशांत सिंह सुखदेव थापर, डी संतोष शिवराम राजगुरु और अखिलेन्द्र मिश्रा ने चंद्र शेखर आज़ाद का किरदार निभाया है।

आप भी अपनी फेवरेट देशभक्ति फिल्म कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read