HomeDharmaघर में काली चींटी का आना शुभ या अशुभ ?

घर में काली चींटी का आना शुभ या अशुभ ?

चींटियों का घर में से निकलने को हर कोई आम समझता है। इसी वजह से लोग इसे साधारण बात समझकर नजरअंदाज करते हैं। चीटियां भी अलग-अलग प्रजाति की होती हैं। इनमें से कुछ चींटियां शुभ संकेत देती हैं और कुछ चीटियां अशुभ कामों के संकेत देती हैं। ज्योतिषशास्‍त्र में बताया गया है कि चींटियों का घर से निकलना आर्थिक स्थिति के साथ भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे में भी कई संकेत देता है। तो आइये जानते है, घर में काली चींटी का आना शुभ या अशुभ।

घर में काली चींटी का आना शुभ या अशुभ

घर में काली चीटियों का आना बेहद शुभ माना जाता है। इन्हे साक्षात माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ अन्य प्रचलित तथ्य:

  • काली चींटियां जिस घर में समूहबद्ध होकर घमूती हैं उस घर में सुख और ऐश्वर्या की वृद्धि होती है।
  • चावलों के भरे बर्तन से अगर चींटियां निकलती हैं तो यह शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि धन वृद्धि का योग आपके जीवन में कुछ दिनों बाद होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत होते हैं।
  • अगर आपके घर में स्वर्ण के आभूषणों या अन्य सोने की चीज़ों को रखने की जगह से काली चींटियां निकलती हैं तो यह बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि आपके जीवन में स्वर्णादि की वृद्धि होगी ।
  • अगर आपके घर की छत से चींटियां निकलती हैं तो धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में बहुत जल्दी ही आपको फायदा होगा।
  • घर में चींटियां उत्तर दिशा से आती हैं तो यह सुख होने के संकेत होते हैं। दक्षिण दिशा से अगर चींटियां निकले तो यह लाभप्रद होता है।
  • घर से किसी आवश्यक काम के लिए जाते समय अचानक से काली चिति क दिखना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। ऐसा होने से जिस काम के लिए जा रहे हो वह अवश्य होता है।

यह भी पढ़ें:

12 ज्योतिर्लिंग के नाम और कहाँ स्थित है ?
घर में तुलसी का महत्व
गरुड़ पुराण के अनुसार पत्नी के कर्तव्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read