HomeDharmaघर में तुलसी का महत्व

घर में तुलसी का महत्व

आपने कई बार सुना होगा कि तुलसी के बिना विष्णु जी की पूजा पूरी नहीं होती। तो आज हम आपको बताएंगे घर में तुलसी का क्या महत्त्व है? तुलसी का पौधा हमारे लिए धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे में धन की देवी माँ लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता हैं वहां तरक्की के साथ सुख-शांति और धन की संपन्नता अपने आप ही हो जाती है। तुलसी वातावारण को शुद्ध और प्रदूषण रहित करने के साथ-साथ घर परिवार में आरोग्य की जड़ें मज़बूत करती है।

घर में तुलसी का महत्व

जैसा कि हमने बताया कि तुलसी को घर में रखने का धार्मिक के साथ साथ वैज्ञानिक महत्त्व भी है। पहले हम चर्चा करेंगे धार्मिक महत्व की:

धार्मिक महत्व

  • हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान श्री हरि और श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी रहती है।
  • ऐसा माना जाता है कि, तुलसी के पत्ते को गंगाजल के साथ मृत व्यक्ति के मुंह में रखने से व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
  • तुलसी को पूजा में कभी भी बासी या अपवित्र नहीं माना जाता है।
  • पुराणों के अनुसार तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाने से और सेवा करने से मनुष्य के पिछले जन्म के सारे पाप मिट जाते हैं।
  • अगर घर तुलसी की पूजा प्रतिदिन की जाती है तो घर में यमदूत कभी प्रवेश नहीं करते। इसके अलावा सुख और समृद्धि घर में बनी रहती है।

वैज्ञानिक महत्व

आइये अब जानते तुलसी के वैज्ञानिक महत्त्व के बारें में :

  • वैज्ञानिक तौर पर तुलसी का पौधा हमारे वातावरण को शुद्ध करता है।
  • तुलसी को बीमारियों के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है।
  • तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक Antibacterial, antifungal and antibiotic गुण होते हैं, जो शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए लाभदायक होते है।
  • नियमित रूप से तुलसी का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह अच्छा बना रहता है।

यह भी पढ़ें:

ज्यादा पसीना आने के कारण और उपाय
पशुपति व्रत (Pashupati Vrat) में क्या खाना चाहिए?
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read