HomeCookingघर पर केक बनाने का आसान तरीका

घर पर केक बनाने का आसान तरीका

सेलिब्रेशन मतलब केक। केक एक ऐसी चीज है जिसके बिना लगभग हर सेलिब्रेशन अधूरा है। बर्थडे हो या एनिवर्सरी या हो कोई ख़ुशी का पल, केक बहुत जरुरी हैं। कभी आपका मीठा खाने का मन हुआ तो भी आप केक घर पर ही आपने हाथो से बना कर खा सकते हैं। आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है घर पर केक बनाने का आसान तरीका। जिससे आप आसानी से बिना किसी परेशानी के अपनी हाथों से केक बना सकती हैं।

घर पर केक बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी केक इसलिए नहीं बनती क्यूंकि आपका केक आपका केक अच्छे से फूलता नहीं या सख्त हो जाता है। तो इस विदी से आप केक बनाये।

सामग्री 

  • मक्खन या घी -1 कप
  • चीनी/गुड़ का पाउडर- 1 कप
  • सूजी- 1/2 कप
  • मैदा – 1/2 कप
  • बेसन- 1/2 कप
  • फेंटा हुआ दही- ¼ कप
  • दूध- 2 कप
  • बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • कुछ बूंद वैनिला एसेंस

विधि

  • केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में ले।
  • अब इसमें दूध और आयल दाल कर अच्छे से फ़टे।
  • अब बाउल पर एक छन्नी रखे।
  • फिर इसमें मैदा, सूजी, बेसन और चीनी का पाउडर डालते हुए छान ले।
  • अब इन सब को अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  • अब इस बैटर को लगभग 10 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, दही या अंडा और डाल दें।
  • अब इसमें वनीला एसेंस की बुँदे डाले।
  • अब इन सब को अच्छे से मिक्स करे।
  • अब एक केक ट्रे में मक्खन लगाएं और उसमें केक का बैटर डाल दें।
  • बस इसे लगभग 40 मिनट तक पकने दें।

एक्स्ट्रा टिप्स

  • सभी इंग्रेडिएंट्स को हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखें।
  • अगर आप केक को ओवन में बेक कर रही हैं, तो पहले ओवन को प्रीहीट कर लें।
  • आवश्यकता के अनुसार ही मिक्स करे।
  • केक बनने में लगने वाली सभी सामग्री को अच्छे से नाप ले।
  • केक के बेटर में आप खोया भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

नेल आर्ट के लिए सामग्री : आपके टूल किट में ये चीज़ें जरूर होनी चाहिए
कम हाइट वाली साड़ी कैसे पहने? Useful Tips
ढूंढ रही हैं अच्छा पार्टी वियर? ट्राय करिये जान्हवी कपूर का यह समर लुक!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read