HomeCookingघर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं?

घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं?

सब्जियाँ के बगैर भोजन में कोई मजा नहीं होता है। उसमे न ही पोषण पोषण होता है और न ही स्वाद। ऐसे में आप सोच में पड़ जाते हैं कि घर में सब्जियां न होने पर क्या बनाया जाये। ऐसी दुविधा को दूर करने के लिए आज हम आपको बताएंगे कि घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं?

घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं?

  1. दाल – यह पोषण वाले भोजन के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह पोषण के स्वाद स्वाद भी देता है। इसमें मूंग, चना, तुअर, उड़द, मसूर या राजमा आदि दालें आती है। इसे आप रोटी, चावल या बाफले के साथ भी खा सकते हैं।
  2. बड़ी – यह पौष्टिक आहारों में से एक है। यह बरी, चना, मूंग, सोयाबीन आदि की बनी होती है। यह आसानी से आपको बाजार में मिल जाएगी।
  3. कढ़ी – यह एक ऐसा भोजन है जो आपको ठंडी में गर्मी का एहसास दे सकता है। इसे बनाने के लिए बस हींग, लहसुन, मेथीदाना और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर आप दही व बेसन के साथ पका सकती हैं। इसे बनाने के लिए भी सब्जियों की आवश्यकता नहीं होती है।
  4. बेसन – इसे आप तरी वाली व फ़्राय करके बना सकते हैं। इसकी मदद से या तो आप बेसन गट्टे की सब्जी बना लीजिये या फिर बेसन को फ्राई करके सब्जी बना सकते हैं। यह आपका जायका बदलने के साथ ही जायका बढ़ाएगा।
  5. स्प्राउट्स – यह पोषण वाला एक बेहतरीन विकल्प है। अंकुरित अनाज में मूंग, मोठ, चना, मटर आदि को आप मजेदार सब्जी के रूप में बना सकते हैं। यह सब्जी बनाकर आप शौक से खा सकते हैं।
  6. पापड़ – यह एक चटपटी सब्जी बनाने का मजेदार विकल्प है। ज्यादातर घरों में मूंग, चने या उड़द के पापड़ रखे होते हैं। इनसे आप मसालों के साथ चटपटी सब्जी बना सकते हैं।
  7. अंडा – जो लोग अंडा खाना पसंद करते हैं उनके लिए यह एक पौष्टिक विकल्प है। आप अंडे से कई सब्जियां बना सकते हैं जैसे – अंडा कढ़ी, अंडे की भुर्जी आदि। यह एक स्वादिष्ट और बेहतर विकल्प में से एक है।
  8. काजू करी – ज्यादातर घरों में ड्राई फ्रूट्स मिल ही जाते हैं। लेकिन अगर आपके पास ये उपलब्ध न हो तो आप अपने पास की दूकान से कुछ काजू मंगवाकर काजू करी बना सकते हैं।
  9. नवरत्न कोरमा – वाइट ग्रेवी में मिक्स फ्रूट्स की यह सब्ज़ी थोड़ी मीठी होती है लेकिन खाने में मस्त लगती है। आप यूट्यूब पर देखकर इसकी भी रेसिपी निकालकर घर में रखे फ्रूट्स से इसे बना सकते हैं।
  10. सेव की सब्ज़ी – सेव की सब्ज़ी भी खाने में स्वादिष्ट होती है। यदि आप दूध सेव की सब्ज़ी बना लें तो बात ही क्या है?

ऐसी ही और भी कई चीज़ें हैं जिनसे आप अलग-अलग सब्ज़ियां बना सकते हैं। क्या आपके पास भी है कोई और आईडिया? तो कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करिये।

यह भी पढ़ें:

पनीर की सब्जी कितने प्रकार की होती है?
दाल कितने प्रकार की होती है?
घर पर केक बनाने का आसान तरीका
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर क्या करें ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read