HomeHealthजानिए आखिर क्या है बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान

जानिए आखिर क्या है बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान

आजकल ज्यादातर घर में लोग गाय या भैंस का दूध पीना पसंद करते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं की दूध पीना कितना सेहतमंद माना जाता है। इसमें कई प्रकार के लाभकारी तत्व पाए जाते हैं। इन लाभकारी तत्वों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, लिपिड, विटामिन, कैल्सियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आइरन आदि शामिल हैं। बहुत से लोग इस बात से अज्ञात हैं की गाय और भैंस के दूध से ज्यादा बेहतर बकरी का दूध होता है। बकरी के दूध में कई पोषण तत्व होते हैं जिनसे हम शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत पा सकते हैं। बकरी के दूध को आयुर्वेद में अजाक्षीर नाम दिया गया है। अजाक्षीर का अर्थ होता है “अजा-बकरी” और “क्षीर-दूध”। बकरी के दूध में सेलेनियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सेलेनियम हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा बकरी का दूध हमारे शरीर की कार्य-परदाली क्षमता को बढ़ाने में भी सक्षम है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?

बकरी का दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?

बकरी के दूध के फायदे निम्नलिखित रूप से दर्शाये गए है :-

  1. बकरी का दूध मानव शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सक्षम है। इसकी इस खूबी के कारण इसे देंगी, चिकनगुनिया आदि रोगों को ठीक करने के लिए उपयोग में लिया जाता है।
  2. बकरी के दूध में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। मैग्नीशियम मानव शरीर में ह्रदय की धड़कन को बनाये रखने में मददगार होता है। बकरी के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। यह विशेष रूप से हृदय और धमनियों के लिए फायदेमंद होता है।
  3. बकरी के दूध में आयरन और कॉपर की सही मात्रा होती है। आयरन और कॉपर चयापचय में सहायता करते हैं। चयापचय प्रक्रिया मानव शरीर में पर्याप्त पोषण तत्वों को उपलब्ध करने में मदद करती है।
  4. बकरी के दूध को पचाना आसान होता है। इसमें छोटे आकार के वसा ग्लोब्युल्स पाए जाते हैं। इनके कारण इसे पचाना और भी सरल हो जाता है।
  5. बकरी का दूध वजन कम करने में सहायक है। इसमें अतिरिक्त चर्बी को कम करने की क्षमता होती है। यह दूध वसा को बढ़ने से रोकने में भी सहायक है।

बकरी के दूध के नुकसान निम्नलिखित रूप से दर्शाये गए है :-

  1. बकरी का दूध लेने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्यूंकि कई लोगों में एलर्जी की समस्या देखी गयी है।
  2. बकरी के दूध से कई लोगों को दस्त की समस्या देखी गयी है इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करें।
  3. किसी भी 6 माह से कम उम्र के शिशु को बकरी के दूध का सेवन न कराएं।

अन्य लेख –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read