HomeGeneralकैसे उतारे भांग का नशा? क्या खाने से उतर सकती है भांग?

कैसे उतारे भांग का नशा? क्या खाने से उतर सकती है भांग?

शिवरात्रि के पावन पर्व पर बहुत से लोग भांग पीना पसंद करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन बाबा भोलेनाथ को उनकी पसंद का भोग भांग भी चढ़ाई जाती है। इस ख़ास दिन को लोग अपने अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। देशभर में यह त्यौहार बढ़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत-उपवास रखते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव के मंदिर में उनके दर्शन के लिए बहुत भीड़ होती है। यह माना जाता है कि भगवान शिव को भांग बहुत पसंद थी। कुछ लोग भांग को प्रसाद समझ कर पी जाते हैं और उन्हें यह भारी पड़ जाती है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि भांग का नशा उतारने के लिए क्या खाना चाहिए?

भांग का नशा उतारने के लिए क्या खाना चाहिए?

  1. खट्टी चीजें – जिस इंसान को भांग चढ़ गई हो उसे खट्टी चीजों का सेवन करवाना चाहिए। खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में नशा करने वाले केमिकल्स को बेअसर कर देते हैं। ऐसे में आप इमली, छाछ, संतरा, निम्बू, मोसम्बी आदि का सेवन भांग को उतारने के लिए कर सकते हैं।
  2. नारियल पानी – नशा उतारने के लिए नारियल पानी काफी असरदार साबित हुआ है। नारियल पानी में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में नशा करने वाले केमिकल्स को बेअसर कर देते हैं।
  3. अदरक – भांग का नशा उतारने के लिए अदरक काफी असरदार और फायदेमंद साबित हुआ है। अदरक से शरीर गर्म रहता है और इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है। इसका सेवन करने से भांग का नशा उतर सकता है। जिस भी व्यक्ति को भांग का नशा हुआ हो उसे आप अदरक का एक टुकड़ा चूसने के लिए दें, जल्द ही भांग का नशा उतर जाएगा।
  4. गुनगुना सरसों का तेल – भांग का नशा उतारने के लिए सरसों के तेल को काफी असरदार माना गया है। जब कोई व्यक्ति भांग के नशे के कारण बेहोश हो गया हो तो उसे कुछ भी खिलाना-पिलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म करने के बाद एक-दो बूंद कान में डालने से व्यक्ति होश में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read