HomeTravellingइंदौर में घूमने की जगह

इंदौर में घूमने की जगह

इंदौर अपने गौरवशाली इतिहास के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाये हुए है। साथ ही आधुनिकता का भी प्रचार होता जा रहा हैं। यहाँ मुंबई जैसी संस्कृति और अलौकिक समानता के कारण इंदौर को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता हैं। इंदौर विगत कई वर्षो से स्वत्छता ने प्रथम स्थान पर हैं। अगर आप जानना चाहते हो की इंदौर में घूमने की जगह कौन कौन सी है तो आइये हम आपको बताते है।

इंदौर में घूमने की जगह

यह मध्य प्रदेश के सभी शहरों में सबसे बड़ा शहर है और मध्य भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहाँ कई सारी घूमने की जगह है आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में;

राजवाड़ा

इंदौर की आन बान शान इंदौर का राजवाड़ा हैं। राजवाड़ा को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। इसके एक हिस्से में मंदिर है और दूसरे हिस्से में भव्य महल आता है। महल ने अपनी अनूठी वास्तुकला और शाही भव्यता के साथ अत्यधिक लोकप्रियता हासिल की है। महल के प्रवेश द्वार पर हरा-भरा बगीचा है जो पर्यटकों को अपनी भव्यता से अपनी ओर आकर्षित करता है।

कांच मंदिर

आपने कई मंदिरों का दौरा किया होगा जो अपनी विस्तृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन इंदौर शहर में एक ऐसा मंदिर है जो अपने अद्वितीय कांच और दर्पण के काम से अलग है। मंदिर में एक भगवान महावीर की मूर्ति है जो काले गोमेद से बनाई गई थी। मंदिर का दर्पण और कांच इसे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाता है। कांच मंदिर जैन समुदाय का एक धार्मिक स्थल है।

पातालपानी झरना

यदि आप इंदौर में एक सुंदर पिकनिक बनाने आ रहे है, तो पातालपानी झरना एक बहुत ही सुन्दर ऑप्शन हो सकता है। इंदौर शहर से 35 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इंदौर में अवश्य जाने वाले झरनों में से एक है। 150 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना इस जगह को एक आदर्श फोटोग्राफी स्थल भी बनाता है। बारिश के मौसम के दौरान, इस जगह की सुंदरता और भव्यता कई गुना बढ़ जाती है।

सराफा बाजार

इंदौर का सराफा बाजार रात में बड़ी संख्या में मूल निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यह बाजार सप्ताह के सभी दिनों में रात 08:00 बजे से 02:00 बजे के बीच आगंतुकों के लिए खुला रहता है। यह एक स्थान है जहाँ आप रात के समय में भी बहुत ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा ले सकते हैं।

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य

मध्य प्रदेश के सबसे पुराने वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य। यहाँ जानवरों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का घर है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको यह जगह आपको बहुत ही पसंद आएगी। अक्टूबर से फरवरी तक के महीने यहां आने के लिए सबसे अच्छे समय होते हैं क्योंकि मौसम सुहावना हो जाता है। अभयारण्य सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 09:00 बजे से शाम 06:30 बजे के बीच सभी पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

यह भी देखिये :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read