HomeRelationshipकैसे पता करें कि लड़का लाइक करता है?

कैसे पता करें कि लड़का लाइक करता है?

अगर कोई लड़का किसी लड़की से प्यार करता है तो हो सकता है कि वह आसानी से उस लड़की को प्रपोज़ कर दें पर एक लड़की के लिए प्रपोज़ करना इतना आसान नहीं होता है। हो सकता है कि वह पहले यह पता करने की कोशिश करें की लड़का भी उसे लाईक करना है या नहीं। अगर आप भी जानना चाहती है कि की लड़का आपको प्यार करता हैं तो किस तरह के लव साइन वह दें सकता है जिनके द्वारा आप पहचान सकती है कि लड़का आपको पसंद करता है तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें। आज का यह लेख उनके लिए है जो इन्टरनेट पर यह सर्च कर रहें है कि कैसे पता करें कि लड़का लाइक करता है?

कैसे पता करें कि लड़का लाइक करता है?

बात करने के ढूंढता है बहाने

अगर कोई लड़का आपसे बार-बार बात करने के बहाने ढूंढता है, तथा किसी भी ऐसे मौके को नहीं छोड़ता है जिसके द्वारा वह आपसे बात कर सकता है या फिर आपके पास आ सकता है तो वह निश्चित ही आपसे प्यार करता है। अगर कोई व्यक्ति किसी से प्यार करता है तो उससे बात करने के बहाने ढूंढता रहता है किसी न तरह उसे साथ समय बिताने की कोशिश करता है।

आपकी हर बात ध्यान से सुनता है

अगर कोई लड़का आपकी हर बात को ध्यान से सुनता है तथा आपकी बकवास और अनावश्यक बातों को भी सुनने में उसे मजा आता है और आपकी बाते सुनने के लिए उसके पास हमेशा समय होता है तो वह आपको लाईक करता है। आपकी कही गयी बातो को वह इतनी ध्यान से सुन सकता है कि आप एक बार आपकी कही बात को भूल जाएँ पर वह नहीं भूलता है तो ऐसा लड़का आपको जरूर लाईक करता है।

आपकी बहुत ही केयर करता है

अगर कोई लड़का किसी लड़की को लाईक करता है तो वह उसकी जरूरत से ज्यादा केयर करने लगता है और उसका ध्यान रखता है। अगर लड़की बीमार हो जाती है तो बार उससे सवाल करता है जैसे आपने मेडिसिन ली या नहीं? किस डॉक्टर को दिखाया? खाना खाया या नहीं? आदि। वैसे तो लड़के बहुत ही लापरवाह होते हैं पर जब वह किसी को लाईक करते हैं तो उसकी हेल्थ और सेफ्टी का बहुत ही अधिक रखने लग जाते हैं।

आपकी Like और Unlike पता करने की कोशिश

अगर कोई लड़का किसी लड़की की पसंद और नापसंद को जानने की कोशिश करता है और उसकी पसंद की बड़ चढ़ कर सराहना करता है तो वह जरुर ही उस लड़की को लाईक करता है। हर लड़का यह चाहता है कि उसे जो पसंद है उसके बारें में उसे अधिक से अधिक जानकारी हो तथा वह उसकी पसंद के अनुसार अवसर मिलने पर उसे गिफ्ट आदि से सकें।

चैट और मैसेज करते रहना

कई बार लड़के जिसको लाईक करते हैं उसे मैसेज करने से घबराते हैं और यह सोचते हैं कि “वह यह तो नहीं सोचेगी की में उसे परेशान कर रहा हूँ”? पर यदि एक बार दोस्ती हो जाती है और लड़का लड़की को लाईक करता है, तो वह उस लड़की को मैसेज करते रहता है, तथा जितना हो सके उसके साथ चैट करने की कोशिश करता है। आज के समय में दोस्ती में सबसे पहले नंबर ही एक्सचेंज होता है और उसके बाद चैट शुरू हो जाती है।

आई कॉन्टैक्ट बनाए रखना

अगर लड़का किसी लड़की को लाईक करता है तो उसे उसके साथ ऑय कांटेक्ट बनाए रखने का मन होता है इसीलिए वह बात करते समय या कई बार ऑय कांटेक्ट बनाने की कोशिश करता है। प्यार की शुरुआत देखने से ही होती है उसके बाद व्यक्ति अपने प्यार का इजहार करता है तथा उसके साथ ऑय कंटेक्ट बनाए रखने की कोशिश करता है।

कभी ना न कहना

अगर कोई लड़का आपको कभी ना नहीं कहता है तथा हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहता है साथ ही वह अपने काम छोड़ कर आपकी मदद करता है तो हो सकता है वह आपको लाईक करता है तथा आपके साथ रिलेशन में आने के सपने देख रहा है। अगर कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे कभी भी ना नहीं कह पाता है।

हमेशा आपका सपोर्ट करना

लड़के वैसे तो सपोर्टिव ही होते हैं, वह हमेशा अपने परिवार, दोस्त और प्यार के लिए खड़े रहते हैं पर अगर कोई लड़का आपको हर बार सपोर्ट करता है और आपकी इच्छाओं को पूरा करने में आपकी हमेशा मदद करता है तो वह निश्चित ही आपको लाईक करता है। किसी भी लड़के के द्वारा यदि किसी लड़की को हर पल सपोर्ट किया जाए और उसकी मदद की जाएँ तो यह संकेत हो सकता है कि लड़का उस लड़की को लाईक करता है।

बेस्ट फ्रेंड बनने की पूरी कोशिश करना

लड़के अच्छे से जानते हैं कि रिलेशनशिप से पहले दोस्ती होना बेहद जरुरी है इसलिए अगर कोई लड़का आपको लाईक करता है तो वह आपका बेस्ट फ्रेंड बनने की कोशिश करता है। एक अच्छे दोस्त की तरह पेश आता है तथा हमेशा ही आपकी हेल्प के लिए तैयार रहता है, सेलिब्रेशन के टाईम आपको याद करता है, एक फ्रेंड की तरह आपको Calls, Messages करता है तथा एक अच्छे दोस्त की तरह ही अपनी सारी परेशानियां आपको बता सकता है।

कई बार आपको देख कर शर्माना

कई लड़के ऐसे होते हैं जो लड़कियों से बात करने में काफी शर्माते हैं पर ऐसा अक्सर दोस्ती की शुरुआत में ही होता है, अगर कोई लड़का आपसे अक्सर शर्माता है या फिर आपको देख कर उसके चेहरे पर लाली आ जाती है तो वह पक्का आपको लाईक करता है। शर्माने वाले लड़के बहुत कम होते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है।

आपकी हर गलतियां माफ करना

गलतियाँ तो हर किसी से होती है और उसके बदलें में लोग हमसे नाराज़ भी होते हैं पर यदि कोई ऐसा है जो आपकी गलतियों पर भी आपसे कभी नाराज़ नहीं होता है तथा आपको हर बार माफ़ कर देना है। वह अपना नुकसान भी नही देखता है तो आपकी हर गलती भूल जाता है तो वह आपको जरुर लाईक करता है।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read