HomeHealthकाजू की तासीर गर्म होती है या ठंडी? और क्या है काजू...

काजू की तासीर गर्म होती है या ठंडी? और क्या है काजू खाने के फायदे

ड्राई फ्रूट्स की बात की जाए तो काजू सबका मनपसंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग कई ढंग से किया जाता है। इसे लोग काजू की मिठाई, हलवे आदि में उपयोग में लेते हैं और कई लोगों को इसे साबुत खाना भी पसंद होता है, काजू का उपयोग सब्जी में और कई अन्य खाद्य पदार्थो में किया जाता है। इसमें कई पोषण तत्व पाए जाते हैं जिनमे प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम आदि शामिल हैं। इसके सेवन से शरीरी को कई तरह लाभ प्राप्त होते हैं तथा शरीर में ऊर्जा और फुर्ती बनी रहती हैं। आइये आपको बताते हैं कि काजू की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

काजू की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

काजू की तासीर गर्म होती है। इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना शरीर में कई तरह समस्याएँ हो सकती है। इसका स्वाद बड़ा स्वादिष्ट मालूम होता है इसलिए लोग शौक में ज्यादा खा लेते हैं और फिर उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है जो की गर्मी के मौसम में हानिकारक माना जाता है। इससे पेट खराब होने की आशंका होती है और दस्त जैसी समस्या हो जाती है। यह वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है जिस कारण इससे वजन बड़ सकता है। इसके अधिक सेवन से आपको हाई बीपी और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार दिनभर में 4 से 5 काजू खाना काफी है। इससे ज्यादा मात्रा में खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

काजू खाने के फायदे

  1. जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें काजू का सेवन करना चाहिए यह पाचन को मजबूत करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।
  2. काजू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी यह सहायक है।
  3. काजू के सेवन से आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसमें मौजूद पोषण तत्व आपको एनर्जी देते हैं जो शरीर को बिमारियों से भी दूर रखता है।
  4. काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के रोग नहीं होते हैं।
  5. काजू खाने से अनीमिया की शिकायत नहीं होती है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है जो खून की कमी और अनीमिया से आपको दूर रखती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read