HomeLifestyleकम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम के ये हो...

कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम के ये हो सकते हैं कुछ विकल्प

महंगाई के इस दौर में आप अपने घर खर्च में अपने पति की सहायता करना चाहती हैं, अपना खर्चा स्वयं उठाना चाहती हैं, अपने घर में सेल्फ डेपेंडेड बनना चाहते हैं, किन्तु कम पढ़ी-लिखी होने के कारण कही जॉब नहीं मिल पा रही हैं? तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे और बहुत कम इन्वेस्टमेंट के साथ पैसे कमा सकती हैं। आप अपने खाली समय को बोर हो कर व्यतीत करने से बेहतर इस फ्री टाइम में थोड़ा काम करके पैसे कमा सकती हैं। जिससे आप आत्म-निर्भर बनेगीं और आप घर खर्च स्वयं कर सकेगी। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कन्धा मिला कर चल रही हैं तो जब बात कमाई की हो तो महिलाये कैसे पीछे रह सकती है? कुछ महिलाये कम पढ़ी-लिखी होने के कारण जॉब नहीं कर पाती लेकिन खुद कमाना चाहती है ऐसी महिलाओं के लिए हम ले कर आये है कुछ बिज़नेस आइडियाज जो वो घर बैठे बहुत ही कम खर्च के साथ शुरू कर सकती हैं। कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम के ये हो सकते हैं Business के कुछ विकल्प।

कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम

कम पढ़ा लिखा होना आपको किसी कार्य को करने से नहीं रोक सकता। अगर आपमें लगन है और आप होशियार हैं तो घर बैठे ऐसे कई काम हैं जिन्हें करके आप पैसा कमा सकती हैं। ये हैं कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम के ये हो सकते हैं Business के कुछ विकल्प।

यदि आप अच्छा खाना बना लेती है :

यदि आप खाना बनाने की शौकीन है और अच्छा खाना बना लेती है तो आप इन Business आइडियाज के ज़रिये कमाई कर सकती हैं:

अचार का व्यापार

अचार बनाने के भी व्यवसाय होते हैं। इस व्यवसाय में ज्यादा पढाई-लिखाई की भी आवश्यकता नहीं होती। इस व्यसाय को करने की लिए आपको अच्छे और सही ढंग से अचार बनाना आना चाहिए। आप अचार सीजन के हिसाब से बना कर मार्केट में बेच कर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकती है।

पापड़ का व्यापार

यदि आप अच्छी तरीके से पापड़ बनाते हो तो आप पापड़ बना कर बेच सकती हैं। इसकी शुरुवात घर से करते हुए इसे आस पास की छोटी-बड़ी दुकानों पर भी बेच सकती है। इसके साथ साथ आप चिप्स का काम भी शुरू कर सकती है, जिन्हे छोटी-बड़ी पैकिंग के साथ बेच कर मुनाफ़ा कमा सकती हैं।

टिफिन सेंटर

बहुत से लोगों को खाना बनाना पसंद नहीं होता या समय के अभाव के कारण वो खाना नहीं बना पाते ऐसे लोग बाहर से टिफिन मंगवाते है। अगर आप अच्छे से खाना बना लेते है तो आप ये काम शुरू कर सकती हैं और बहुत ही कम लागत में मुनाफा भी कमा सकती हैं।

कुकिंग क्लासेस

बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को खाना बनाना नहीं आता, अगर आप बहुत अच्छे से खाना बना लेती हैं तो आस पास में रहने वाली ऐसी लड़कियों और महिलाओं को खाना बनाना सीखा कर भी आप बहुत आसानी से कमाई कर हैं।

अपने हुनर और रूचि को बनाये अपनी कमाई का साधन

यदि आप कोई काम बहुत अच्छे से कर लेती है तो उस काम के ज़रिये भी आप पैसा कमा सकती हैं। यदि आपकी रूचि किसी कार्य में हैं तो आप उस काम को अच्छे से सीख कर भी इसे कमाई का साधन बना सकती हैं।

सिलाई सेंटर

यदि आपको अच्छे से सिलाई आती है तो आप अपने आस पड़ोस में रहने वाली महिलाओ को सिलाई सीखा सकती है साथ ही आप लोगो की पसंद के अनुसार कपडे बना कर भी कमा सकती हैं। कस्टमर के अनुसार सिलाई करने पर आपके कस्टमर भी बढ़ते जायेंगे और मुनाफा भी बढ़ाता जायेगा।

ब्यूटी पार्लर

अगर आपकी रूचि मेकअप में है तो आप ऐसे किसी पार्लर से सीख कर स्वयं का पार्लर खोल सकती है और दूसरा का मेकअप करने के साथ साथ आप लोगो को ट्रेनिंग भी दे सकती है। ऐसा करने से आप मुनाफा भी कमा पायेगी और आपका खाली समय भी इस्तेमाल हो जायेगा। आपकी रूचि होने के कारण आपको अच्छा भी लगेगा।

मेहंदी लगा कर

यदि आपको मेहंदी अच्छे से लगाते आती है तो आप अन्य महिलाओं को मेहँदी लगा कर भी कमा सकती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में भी मेहँदी को उत्तम स्थान दिया गया है। कोई तीज-त्यौहार हो या कोई शादी- ब्याह का कार्यक्रम, मेहँदी के बिना अधूरा ही होता है। आप दूसरी महिलाओं को मेहँदी लगाना भी सिखा सकती हैं।

डांस क्लासेस

आज कल डांस करते आना बहुत ज़रूरी हो गया है। परन्तु बहुत सी क्लासेज इसके लिए बहुत अधिक फीस लेती है जिस कारण बहुत से लोग डांस क्लास नहीं जा पाते। यदि आप अच्छे से नृत्य कला जानती है तो आप इसकी क्लास दे काम फीस के साथ सकती है। ऐसा करने से बहुत से लोग आपके क्लास में आना शुरु कर देंगे जिससे आपको घर बैठे ही मुनाफा होने लगेगा।

कुछ अन्य आइडियाज

यदि आप खाना इतना अच्छा नहीं बना पाती या आपकी इन चीज़ों में कोई दिलचस्पी नहीं है तो आप इन विचारों पर ध्यान दे कर पैसा आसानी से कमा सकती है:

रेडीमेड कपड़े का व्यापार

घर बैठे ही रेडीमेड कपड़ो का व्यापार कम लागत के साथ शुरू किया जा सकता है। महिलाओं और बच्चों के रेडीमेड कपडे रखे क्योंकि महिलाये औसतन अधिक शॉपिंग करती हैं। आप किसी हॉलसेल दुकान से खरीदी कर के अपना व्यापार शुरू कर सकती हैं।

पैकिंग का काम

ये एक ऐसा काम है जो बहुत ही आसानी से हो जाता है, इसमें दुकानदार के द्वारा सामान दिया जाता है जिसे आपको पैक करना होता है। इसको कोई भी लागत नहीं होती। बहुत की कम जानकारी के साथ ये काम शुरू किया जा सकता है। इसे करने ले लिए बस 2 से 3 घंटे का समय देना पड़ता हैं।

अगरबत्ती और मोमबत्ती का उद्योग

अगरबत्ती और मोमबत्ती हर घर में पायी जाती है। घर में कोई पूजा पाठ हो या तीज-त्यौहार अगरबत्ती जरुरी है जब कोई जन्मदिन होकेक पर मोमबत्ती लगाई जाती है। बहुत ही काम लागत में इन्हे बनाया जा सकता है और इन्हे बेच कर बहुत ही कम समय में बहुटी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा साथ ही इसमें से आपने कोई न कोई काम तो अपने लिए चुन ही लिया होगा। यदि आपको भी कुछ ऐसे काम पता हैं जो बिना पढ़ी लिखी महिलाएं घर बैठे कर सकती हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारी अन्य सखियों के साथ उसे शेयर करिये।

FAQs

घर बैठे कौन कौन से काम किए जा सकते हैं?

घर बैठे कई काम किये जा सकते हैं जैसे अचार, पापड़ बनाना, उसके अलावा डांस क्लास, मेहन्दी बनाना जैसे कुछ काम भी हैं जो बिना पढ़ी लिखी महिलाएं आसानी से कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read