HomeCookingकटहल की तासीर गर्म होती है या ठंडी? यहां जानिये!

कटहल की तासीर गर्म होती है या ठंडी? यहां जानिये!

कटहल एक सब्जी है जिसका उत्पादन गर्म वातावरण में किया जाता है। इस फल में कई पोषण तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि कटहल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

कटहल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

कटहल की तासीर गर्म होती है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण पिम्पल होने का खतरा होता है। इसके अलावा इससे हाजमा भी बिगड़ सकता है। इसकी गर्म तासीर के बारे में 2 मिनट के लिए भूला जाए तो इसमें कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसके पोषण तत्वों में विटामिन (vitamin), मिनरल (mineral), प्रोटीन (protein) और एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant), विटामिन बी (vitamin b), राइबोफ्लेविन, थियामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होने के बावजूद यह फल आपकी त्वचा और पेट के लिए सेहतमंद है। इसकी तासीर गर्म होने के बावजूद इसे गर्मी में खाना फायदेमंद है।

कटहल खाने के फायदे

कटहल खाने के निम्नलिखित फायदे हैं :-

  1. कटहल के सेवन से चेहरे पर चमक और रंगत रहती है।
  2. इस फल का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
  3. कटहल में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए यह फल हाजमे के लिए फायदेमंद है।
  4. कटहल के सेवन से आप दिल से जुड़ी बिमारियों से दूर रहते हैं।
  5. कटहल में आयरन की मात्रा अच्छी होती है। इसके सेवन से एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। इससे खून की कमी से ग्रस्त व्यक्ति भी ठीक हो सकता है।
  6. कटहल के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद होती है। इसमें पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
  7. हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को कटहल अपने डाइट में जोड़ना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में सहायक है।
  8. कटहल के सेवन से आप शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति दे सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में उपयोगी है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read