HomeRelationshipलड़का इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए?

लड़का इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए?

यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए है जिनका बॉयफ्रेंड या क्रश उन्हें इग्नोर करता है और वह जानना चाहती है कि बॉयफ्रेंड या लड़का इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए? बहुत सी बार लड़कियां इस बात से परेशान रहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें सीरियस नहीं लेता है और हमेशा इग्नोर करता है। या फिर वह जिस लड़के को पसंद करती है वो उसे सीरियस नहीं लेता है और हमेशा इग्नोर करता रहता है तब लड़की के मन में कई तरह के सवाल आते हैं जैसे उसको अपना कैसे बनाऊं और उसे अपनी तरफ कैसे आकर्षित करूं? आदि।

आज हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं और लड़कियों की इस प्रॉब्लम का solution बताने वाले है। हमने पाया कि आज कल लड़कियों को इस तरह की प्रॉब्लम का कुछ ज्यादा ही सामना करना पड़ रहा है इसीलिए हमने इस टॉपिक पर आर्टिकल बनाने का निर्णय लिया।

किसी भी रिश्ते में सबसे जरुरी होता है एक दूसरे को महत्व देना तथा रिश्ते की अहमियत को समझना यदि कोई व्यक्ति रिश्ते की वैल्यू नहीं करता है तो उसे रिश्ता खत्म हो जाने के बाद उस रिश्ते की importance समझ में आती है।

लड़का इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए?

कारण जाने

सबसे पहले तो आपको यह जानना होगा की आपका बॉयफ्रेंड या क्रश आपको इग्नोर क्यों कर रहा है? इग्नोर करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे आपने कुछ ऐसी गलती की हो जिससे उसे काफी ज्यादा बुरा लगा हो और वह आपसे नाराज़ हो, और आपको इसके बारे में पता भी न हो क्योकि बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह दुसरो की गलतियों को नज़रंदाज़ तो कर देते हैं पर उस बात को मन में रख कर बैठे रहते हैं। या हो सकता है उसका पहले से ही कोई पार्टनर हो, या वह इस प्यार व्यार के मामलो में पड़ना ही नहीं चाहता है।

मन की बात कह दें

अगर आपके मन में सामने वाले के लिए कुछ फीलिंग है तो उसके सामने उन्हें एक्सप्रेस जरुर कर दें, सही समय का इंतजार न करें क्योकि ऐसा करने से सही वक़्त गुजर जाता है तथा कभी भी वो समय नहीं आता जिसका आप इंतजार कर रहें होते हैं।

अपनी वैल्यू बढाए

कई बार लड़के उन्हें ज्यादा इग्नोर करते हैं जो हर किसी को समय देते हैं या फिर हर किसी से आसानी से दोस्ती कर लेते हैं। जिनके लाइफ का कुछ लक्ष्य नहीं होता है तथा जो अपने फ्यूचर के लिए सीरिस नहीं होती लड़के उन्हें ज्यादा वैल्यू नहीं देते हैं। इसलिए अपनी वैल्यू बढाए, ऊँचें लक्ष्य निर्धारित करने तथा दोस्ती और अन्य क्षेत्रो में भी Quantity की जगह Quality को ज्यादा महत्व दें।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read