प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में जन्म से ही कुछ निशान होते हैं। जिनमे मस्से, तिल या कोई बर्थमार्क होता है। शास्त्रों के अनुसार इन सब निशानों का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। बर्थमार्क से लेकर शरीर के प्रत्येक अंग के तिल का अपना एक महत्व है। इन तिलों का हमारे भाग्य से कुछ कनेक्शन बताया गया है। समुद्र शास्त्र में तिल को जीवन की घटनाओं से जोड़ा जाता है। यह माना जाता है कि शरीर पर बने तिल हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। इसके अलावा यह हमें भविष्य में होने वाले शुभ और अशुभ संकेत भी देते हैं। आइये आपको बताते हैं कि मध्यमा उंगली पर तिल होने का मतलब क्या है?
मध्यमा उंगली पर तिल होने का मतलब क्या है?
मध्यमा उंगली पर तिल होने से जीवन में काफी तरक्की होती है। मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ माना जाता है, यह सुख संपत्ति देने वाला है। अगर मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तब यह अच्छा नहीं होता है, ऐसे व्यक्तियों को सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
यह उंगली हाथ की सबसे बड़ी उंगली होती है। इसे शनि की उंगली कहा जाता है। यह मान्यता है कि अगर यह उंगली अच्छी, लम्बी और सीधी होती है तो व्यक्ति गंभीर स्वभाव का होता है। यह भी माना जाता है कि अगर यह उंगली बाकी उँगलियों के मुकाबले छोटी रह जाए तो उस व्यक्ति में गंभीरता की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति चिढ़चिढ़े स्वभाव का होता है।
यह भी पढ़ें:
औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं?
शाम को शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए या नहीं?
बगलामुखी मंत्र का अर्थ क्या है?