HomeHealth20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी...

20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है?

मानव शरीर में व्यक्ति के विकास के अनुसार उनमे हड्डियां विकसित होती हैं। हड्डियों का मुख्य कार्य मानव शरीर की सुरक्षा करना होता है। यह शरीर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। हड्डियों की सुरक्षा के लिए और उन्हें तंदरुस्त रखने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस बहुत आवश्यक होता है। इसके साथ ही हड्डियों को कैल्शियम और फास्फोरस का संग्राहक भी कहा जाता है। कैल्शियम की मात्रा हड्डियों में संतुलित होनी चाहिए। हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा असंतुलित होने से हड्डियों के टूटने की आशंका होती है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि 20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है?

20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है?

20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में 206 हड्डियां होती है। अतिरिक्त या फ्यूज्ड हड्डियों की पस्थिति के कारण हड्डियों की संख्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में थोड़ी भिन्न हो सकती है। मानव में हड्डियों की संख्या उसके बड़े होने पर कम होने लगती है। मानव शरीर में हड्डियों के कम होने से मतलब है कि ज्यादातर हड्डियां जुड़ जाती हैं। 30 वर्ष की उम्र तक मानव शरीर की अधिकांश हड्डियां जुड़ जाती हैं। हड्डियां मानव शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह मानव शरीर को सहारा, सुरक्षा और गतिशीलता प्रदान करती हैं। हड्डियों के ढाँच के कारण ही मानव शरीर का निर्माण होता है। हड्डियां जीवित ऊतकों से बनी होती हैं। हड्डियां पुरे जीवन काल में निरंतर वृद्धि, पुनर्निर्माण और मरम्मत से गुजरती हैं।

यह भी पढ़ें –

गर्ल्स की हाइट कब तक बढ़ती है ?
अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें?
मुंह में छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read