HomeDharmaमनी प्लांट कहा लगाना चाहिए ?

मनी प्लांट कहा लगाना चाहिए ?

मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से बरकत आती है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। यह मान्यता है कि जिस घर में इसका पौधा होता है वहां खुशहाली रहती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को समृद्धि का प्रतीक समझा गया है। यह माना जाता है कि इस पौधे को घर में रखने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है। आइये आपको बताते हैं कि मनी प्लांट कहा लगाना चाहिए?

मनी प्लांट कहा लगाना चाहिए?

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को रखने की एक निश्चित दिशा होती है। उसी के अनुसार मनी प्लांट की दिशा का अनुमान भी लगाया गया है। इस दिशा में मनी प्लांट को लगाने से आपको आर्थिक लाभ होगा। यह दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से आपको नुकसान को सकते हैं इसलिए ध्यान रहे की इसे सही दिशा में लगाएं। वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी मान्यता है की जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है वैसे-वैसे व्यक्ति की तरक्की होती है। आपको एक नियम का ख़ास ध्यान रखना है कि कभी भी मनी प्लांट की बेल जमीन को नहीं छूना चाहिए। ऐसा होने से आपको आर्थिक रूप से हानि पहुंच सकती है। इस कई नियम है जिनमे से एक ओर नियम है जिसका आपको जरूर पालन करना है। ध्यान रहे की इसके पत्ते सूखते या पीले होते ही इसे तुरंत हटा दें, ऐसा होने से आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होता है?
ये पौधे कभी घर में न लगाएं… नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!!
पशुपति व्रत (Pashupati Vrat) में क्या खाना चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read