HomeCookingपनीर की सब्जी कितने प्रकार की होती है?

पनीर की सब्जी कितने प्रकार की होती है?

पनीर सबका मन मोह लेने वाले भोजन में से एक है। यह दूध से बनता है। यह एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन स्टार्टर, डिश, स्नैक के तौर पर किया जाता है। यह एक शाकाहारी भोजन सामग्री है। यह इतना प्रसिद्ध है की जब भी कोई शाकाहारी भोजन खाने बाहर जाता है तो एक न एक सब्जी तो इसकी जरूर मंगवाता है। इसकी बहुत साडी रेसिपी होती है। इसकी बनी सब्जी स्वादिष्ट तो होती है परन्तु साथ ही शरीर ले लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम पाया जाता है। यह बच्चों में भी प्रसिद्ध है। कोई भी बच्चा इससे बनी रेसिपी खाने से मना नहीं करता है। आइये आज हम आपको बताते हैं की पनीर की सब्जी कितने प्रकार की होती है?

पनीर की सब्जी कितने प्रकार की होती है?

  1. पनीर भुर्जी – यह डिश तैयार करने में केवल 10 मिनट लगते हैं। इस डिश में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों के साथ प्याज होता है। इसमें स्वादानुसार हल्दी, मिर्च, घी या बटर आदि डाले होते हैं।
  2. मटर पनीर – यह प्रेशर कुकर में बनाने वाली रेसिपी है। इसमें टमाटर की ग्रेवी होती है। उस ग्रेवी में टमाटर को मिक्स करके पनीर को कुकर में बनाया जाता है।
  3. पनीर कोफ्ता – इसमें पनीर को मसाले और रिफाइंड आटे में मिलाकर गोल गोल बनाया जाता है। इसके बाद इन्हे सुनहरा रंग आने तक फ्राई किया जाता है। उसके बाद इन कोफ्तों को क्रीमी ग्रेवी में मिलाकर इसका सेवन किया जाता है।
  4. पनीर पालक – पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को पिसा जाता है। इसके बाद उसमे मसाले और टमाटर डालकर पकाया जाता है। इसके पकने के पश्चात इसमें पनीर को डाला जाता है।
  5. पनीर मसाला – यह बहुत ही मसालेदार सब्जी होती है। इसमें छोटे-छोटे कटे हुवे प्याज,टमाटर, शिमला मिर्च के साथ मन चाहे पसंदीदा मसाले डाले जाते हैं और उन्हें पनीर के साथ पकाया जाता है।
  6. पनीर पराठा – पनीर पराठे बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इसे ज्यादातर लोग नार्थ इंडिया में खाना पसंद करते हैं। इसमें आप पसंदीदा मसाले डेल होते हैं। इसे लाजवाब बनाने के लिए आप इसमें प्याज, धनिये के पत्ता आदि डाल सकते हैं।
  7. मेथी मलाई पनीर – इसमें ताज़ी मलाई इस्तेमाल की जाती है। इसे बनाने के लिए मेथी के साथ खड़े मसाले इस्तेमाल होते हैं।
  8. पनीर पुलाव – पनीर पुलाव बनाने के लिए आप फ्राई किये पनीर को पुलाव बनाते वक़्त डाल सकते हैं। इसको आप ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए मनचाहे मसालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  9. कलाकंद – यह एक प्रसिद्ध इंडियन डिश मानी जाती है। इसे बनाने के लिए आप घर में बने पनीर में ऊपर से इलायची और नट्स डाल सकते हैं।
  10. पनीर आलू – अगर आपको पनीर की सब्जी खाने का मन हो रहा हो परन्तु आपके घर में कोई और सब्जी न हो तो आप पनीर आलू बना सकते हैं। ज्यादातर घरों में आलू आसानी से पाए जाते है और न भी हो तो अड़ोस-पड़ोस के घर से यह मिल ही जाते हैं। इसे बनाने के लिए आप मसाले के साथ आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  11. टोमेटो पनीर – इस डिश को बनाने के लिए आपको सिर्फ लहसुन, टोमेटो प्यूरी, दूध और पनीर के टुकड़े की जरूरत है। यह केवल 20 मिंट में खाने के लिए तैयार हो जाती है।
  12. पनीर चिल्ली – इसे बनाना बहुत आसान होता है। इसमें अलग-अलग सोसेस के साथ लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च को गर्म तेल में फ्राई किया जाता है।
  13. कश्मीरी पनीर – इसमें हल्के फ्लेवर बाल होते हैं। इसे बनाने के लिए दालचीनी, इलायची, लौंग, तेज पत्ता, सौंफ, अदरक पाउडर, डीप फ्राई किए गए पनीर के टुकड़े और दूध की आवश्यकता होती है। यह केवल 20 मिनट में बन जाती है।
  14. शेज़वान पनीर – यह रेसिपी शेजवान के साथ बनाई जाती है। इसमें सब्जी और फ्राइड पनीर होता है। इसे अपने पसंदीदा मसलों को मिलाकर बनाया जा सकता है।
  15. ग्रिल पनीर सैंडविच – अगर आप बच्चों को कोई डिफरंट टेस्ट देना चाहते हैं तो आप यह ट्राई कर सकते है। इसके लिए आप सैंडविच बनाते वक़्त उसमे पनीर की फीलिंग डाल सकते हैं।
  16. पनीर बटर मसाला – यह सब्जी आपको ज्यादातर रेस्टोरेंट पर मिल जाएगी। इसे बनाने के लिए आप टमाटर, क्रीम और कसूरी मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  17. कढ़ाई पनीर – इसे दूसरी सब्जियों के मुकाबले ज्यादा प्रसिद्ध माना जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां और मसाले होते हैं। इसी कारण यह स्पाइसी भी कहलाती है।
  18. पनीर किशमिश कोरमा – यह एक मीठी डिश है। इसमें पनीर को मसाले, किशमिश, दूध आदि में मिलाया जाता है। ऐसा करने से कोरमे में खुशबू आती है।
  19. शाही पनीर – इसमें काजू पेस्ट, टमाटर, खुशबूदार मसाले, योगर्ट और क्रीम होती है। इतनी ज्यादा चीजें होने के कारण इसे शाही पनीर नाम दिया है।
  20. पनीर कबाब – यह रेसिपी बहुत प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ग्रेट किए गए कबाब में मसाले और अपनी पसंद की सब्जियां डाली जाती हैं। छोटे-छोटे कबाब बनाने के बाद इसे गर्म तवे पर ऑलिव ऑयल से ग्रिल किया जाता है। यह तब तक किया जाता है जब तक की कबाब का रंग सुनहरा न हो जाये।

इसके अलावा भी लोग अन्य प्रकार से पनीर की सब्ज़ी बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें:

दाल कितने प्रकार की होती है?
घर पर केक बनाने का आसान तरीका
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर क्या करें ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read