HomeRelationshipयहां पढ़िए: पति आप पर ध्यान नहीं देता तो क्या करना है?

यहां पढ़िए: पति आप पर ध्यान नहीं देता तो क्या करना है?

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही जिम्मेदारी और प्रेम का रिश्ता होता है। यह रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। इस रिश्ते को निभाने के लिए पति और पत्नी दोनों में ताल-मेल बैठना या बैठाना बहुत आवश्यक होता है। इसमें पति-पत्नी का एक दूसरे पर भावनात्मक होना आवश्यक होता है। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो रिश्ते को निभाना कठिन हो जाता है। अगर आपका साथी आपका सुख-दुख नहीं समझ पा रहा तो हो सकता है की आप अंदर ही अंदर घुट रहे हो। आज हम आपको बताएंगे कि जब पति आप पर ध्यान नहीं देता तो क्या करना है?

पति आप पर ध्यान नहीं देता तो क्या करना है?

रिश्ते में अकेलापन या भावनात्मक न होना नजर आये तो आप निम्नलिखित उपाय करके देख सकते हैं :-

  1. अपने पार्टनर को अपनी दिक्क्तों के बारे में समझाने की कोशिश करें क्योंकि हो सकता है की उसे आपकी बाते समझ ही न आ रही हों। उसे केवल अनुमान लगाने की स्थिति में कभी न छोड़े। रिश्तों में अपनी भावनाएं एक दूसरे को बताना आवश्यक होता है।
  2. कभी भी लड़ने-भिड़ने को उतारू न हो बल्कि शांति से अपनी बातें अपने साथी को बताएं। हमेशा शिकायत सुनना किसी को भी पसंद नहीं होता है इसलिए शिकायत की जगह प्रेम और शान्ति से सुलह करने की कोशिश करें।
  3. अपने साथी की भावनाओं की कदर करें। आपको हमेशा अपना रिश्ता बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने रिश्ते में बदलाव की जगह हमेशा देनी चाहिए। आपका एक छोटा सही कदम भी आपके रिश्ते को सुलझाने में आपकी मदद कर सकता है।
  4. आपके साथी के साथ आपका लगाव होना जरूरी है। आप दोनों के बीच शारीरिक और भावनात्मक अंतरंगता (physical and emotional intimacy) होना आवश्यक है। बहुत बार थोड़ा सा एक दूसरे के प्रति लगाव रिश्ते को सुधार देता है।
  5. कई बार ऐसा भी होता है की जो एक कपल नहीं समझ पाता वह कोई तीसरा इंसान समझ लेता है। यह कहने से हमारा तात्पर्य यह है की आप कपल थेरेपी ट्राई कर सकते हैं। यह करने से आप शायद एक दूसरे की भावनाओं को समझ पाएं।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read