HomeHealthपीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

मासिक धर्म में ओवुलेशन एक जरूरी प्रक्रिया मानी जाती है। यह किसी भी महिला को गर्भधारण की समस्या से उभरने में मदद कर सकती है। ओवुलेशन एक ऐसा समय होता है जिसमे गर्भधारण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इन सब की एक लम्बी प्रक्रिया होती है। इसमें अंडा जब अंडाशय से निकलकर फॉलोपियन ट्यूब में जाता है तब उसका मिलन शुक्राणु से हो पाता है। ओवुलेशन के समय प्रयास करने से कंसीव करने के अवसर बहुत ज्यादा होते हैं। आइये आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है?

पीरियडस से करीबन 13-15 दिन पहले ओवुलेशन होता है। यह समय हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। अगर उदाहरण के तौर पर आपको बताएं तो अगर किसी का मासिक चक्र 28 दिनों का है, तो उसका ओवुलेशन लगभग पीरियड्स के 14 वे दिन के आसपास होगा। यह ऐसा समय है जिसमे महिला सबसे ज्यादा फर्टाइल रहती हैं।

किसी भी महिला की फर्टाइल विंडो ओवुलेशन के लगभग 5 दिन पहले से आरम्भ होती है। यह ओवुलेशन के 12 से 48 घंटों के बाद समाप्त हो जाती है। इसका कारण यह है की शुक्राणु महिला के शरीर में 4-5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। अगर बात अंडे की है तो वह ओवुलेशन के बाद अंडा 24 घंटे से भी कम समय तक जीवित रहता है।

यह भी पढ़ें –

क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट गलत हो सकता है?
पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए
पीरियड लेट हो तो क्या करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read