HomeHealthपाइनएप्पल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पाइनएप्पल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पाइनऐपल यानी अनानास को आयुर्वेद में कुछ खास लोगों के लिए बहुत अधिक लाभकारी माना गया है। यह फल शरीर के अंदर पैदा होने वाले मुक्त कणों के असर को कम करने में मदद करता है। इस फल में मौजूद एन्जाइम्स पाचन को बूस्ट करने में असरदार हैं। इस फल को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। यह फल गर्मी और बारिश के मौसम में अधिक मिलता है। इसमें कई तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं। लोगों ने कोरोना काल में इसका अधिक सेवन किया है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। इस फल में विटामिन सी के अलावा दूसरे पोषण तत्व भी शामिल है जिसमे बीटा-कैरोटिन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। आइये आपको बताते हैं कि पाइनएप्पल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पाइनएप्पल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पाइनएप्पल की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से आपके शरीर को राहत मिल सकती है। शरीर को ठंड पहुंचाने के लिए आप इसका जूस बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। इस फल के साथ लोगों को इसका ज्यूस भी बहुत भाता है। इसका सेवन करने से आर्थराटीस का दर्द कम होता है। यह इन सब खूबियों के साथ पेट से जुड़ी समस्या, हड्डियां, हृदय, त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी लाभकारी है। इसका सेवन दोपहर के समय करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी है। इसे सर्दी के मौसम में धूप में बैठकर खाना चाहिए। इसे शाम के समय खाने से हो सकता है कि आपको सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़े। हर दिन ​पाइनएप्पल के 2 से 3 गोल पीस खाना काफी माना जाता है। यह आँखों के लिए औषधि का काम करता है।

पाइनएप्पल खाने के फायदे

  • पाइनएप्पल के सेवन से पाचन मजबूत होता है तथा इस कब्ज जैसी समस्या ठीक होती है।
  • पाइनएप्पल से इम्युनिटी बूस्ट होती है, और व्यक्ति आसानी से बीमार नहीं पड़ता है।
  • यदि को इंसान यूरिन इन्फेक्शन से गुजर रहा है तो उसे अपने खाने में पाइनएप्पल को जरुर शामिल करना चाहिए।
  • जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है वह पाइनएप्पल से इस समस्या को कम कर सकते हैं।
  • पाइनएप्पल तवचा था बाल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • पीलिया में भी पाइनएप्पल खाने से आराम मिलता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे कफ की समस्या हो रही है तो वह पाइनएप्पल का सेवन कर सकता है क्योक इससे कफ ने राहत मिलती है।
  • यदि आपको किसी तरह से चोट लग गयी है तो पाइनएप्पल घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

पाइनएप्पल में क्या-क्या पाया जाता है?

पाइनएप्पल बहुत ही हेल्दी फ्रूट है इसमें कई तरह के पौषक तत्व तथा आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं, इसीलिए इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। पाइनएप्पल यानिकी अनानस में विटामिन बी6, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, पोटैशियम, पोटैशियम, फाइबर पाए जाते हैं। पाइनएप्पल में विटामिन C की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है।

महत्वपूर्ण लेख :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read