HomeGeneralपिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी? बिना जाने बिलकुल भी...

पिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी? बिना जाने बिलकुल भी न करने सेवन

पिस्ता में कई गुण होते है। यह व्यक्ति को रोग-प्रतिरोधक क्षमता देता है। इसके सेवन से अन्य बीमारियां भी नहीं होती है। इसमें कई पोषण तत्व पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, जिंक, कॉपर, आयरन और कैल्शियम आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से ऊर्जावान महसूस होते है। यह शरीर को तो पोषण देता है मगर साथ ही यह मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइये आपको बताते हैं कि पिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पिस्ता की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

पिस्ता की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन ठंड के मौसम में खासतौर पर किया जाता है। इससे के इतरः की शारीरिक लाभ भी मिलते हैं इसके लिए ठण्ड के समय बहुत सी खाने की चीजो में इसका उपयोग किया जाता है ताकि स्वाद के साथ साथ लाभ भी प्राप्त किया सकें और शरीर को फायदा हो सकें। सलाद, आइस क्रीम और अन्य बेक्ड फूड्स आदि में पिस्ता का उपयोग किया जाता है।

पिस्ता सेवन के फायदे

  1. हृदय रोगियों को फायदा – पिस्ता का सेवन करने से हृदय रोगियों को फायदा होता है। इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है। इसके साथ ही पिस्ता से अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ोतरी होती है। जो लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं उन्हें इसे अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए।
  2. भोजन पचने में सहायक – पिस्ता का सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके गुणों के कारण यह स्वस्थ जीवाणुओं का विकास करता है और भोजन को पचाने में सहायता भी करता है। इसका पाचन तंत्र में मददगार होने का कारण इसमें मौजूद फाइबर है जिससे मन त्यागने में मदद मिलती है।
  3. बालों के स्वस्थ के लिए फायदेमंद – पिस्ता के सेवन से बाल भी स्वस्थ होते हैं। इसकी गुणवत्ता के कारण इसके सेवन से बालों में चमक आती है और वे स्वस्थ रहते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा अस्वस्थ हैं तो आप इसका पेस्ट बनाकर भी बालों पर लगा सकते हैं।
  4. वजन को नियंत्रण में रखने के लिए – पिस्ता खाने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है। इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है और साथ ही आपका पेट भरा रहता है। इसमें लो कैलोरी और हाई प्रोटीन होता है जो आपका वजन नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है।

अन्य लेख –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read