HomeDharmaपूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना क्या संकेत देता है?

पूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना क्या संकेत देता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को देवी-देवता की कृपा पाने के लिए जरूरी है कि वे पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उनकी पूजा करें। लेकिन कई बार जल्दबाजी में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो अशुभ मानी जाती है। हिंदू सनातन धर्म में रोजाना देवी-देवताओ की पूजा करने का नियम है। देवी-देवताओं की पूजा धुप-दीप और अगरबत्ती आदि से की जाती है। ऐसा माना जाता है रोजाना भगवान की पूजा करने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। हमे पूजा करते वक़्त अच्छे और बुरे संकेत के बारे में पता होना चाहिए। इससे हमे पता चलता है कि आने वाले समय में हमारे साथ क्या होने वाला है। आइये आपको बताते हैं कि पूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना क्या संकेत देता है?

पूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना क्या संकेत देता है?

अगर पूजा करते समय अगरबत्ती गिरती है तो आपको तुरंत ही भगवान से माफ़ी मांग लेनी चाहिए। कई बार आपसे भगवान की सेवा-पूजा में चुक हो जाती है तब भगवान आपको इस प्रकार से संकेत देते हैं।

अगर पूजा करते समय अगरबत्ती गिर जाती है तो यह हमारे लिए अशुभ संकेत है। पूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना यह संकेत देता है कि आने वाले कुछ ही समय में आपके जीवन में कोई समस्या उत्पन्न होने वाली है तथा आने वाले कुछ ही समय में आपको दुखो का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह घटना होने के बाद आपको थोड़ा सा सतर्क रहना जरूरी है।

अगर पूजा करते समय अगरबत्ती गिर जाती हैं, तो उसी अगरबत्ती को भगवान के सामने फिर से नही लगाना चाहिए। उस अगरबत्ती को आपके घर के आंगन में या घर से कही बाहर लगा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

शाम को शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए या नहीं?
क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं?
बगलामुखी मंत्र का अर्थ क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read