HomeDharmaपूजा करते समय फूल गिरने का मतलब क्या है?

पूजा करते समय फूल गिरने का मतलब क्या है?

हिंदू सनातन धर्म में लोग रोज भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। पूजा अर्चना करने से लोगों के मन की मनोकामना पूरी होती हैं। रोजाना भगवान की पूजा करना अच्छा माना जाता हैं। जब भी हम भगवान की पूजा करते है तब भगवान हमे किसी न किसी वस्तु के माध्यम से संकेत देते हैं। उदाहरण के तौर पर बताएं तो भगवान को चढ़ाया हुआ फुल गिरना, भगवान की तस्वीर गिरना आदि प्रकार की घटना हमारे लिए कुछ न कुछ संकेत देने वाली होती है। आइये आपको बताते हैं कि पूजा करते समय फूल गिरने का मतलब क्या है?

पूजा करते समय फूल गिरने का मतलब क्या है?

अगर पूजा करते समय भगवान को चढ़ाया हुआ फुल गिरता है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत माना जाता हैं। यह मान्यता है ऐसा होने से आपकी पूजा भगवान ने स्वीकार कर ली है। आपकी पूजा अर्चना से भगवान प्रसन्न हुए हैं। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा के लिए रहने वाला है। पूजा करते समय फुल का गिरना यह संकेत देता है कि आने वाले कुछ ही समय में आपको ढेर सारे सुख की प्राप्ति होने वाली है। अगर भगवान को चढ़ाया हुआ फुल सीधे ही आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर गिरता है तो यह बहुत ही शुभ और अतिउत्तम माना जाता हैं। आपको जीवन में ढेर सारी सफलता की प्राप्ति होने का संकेत देता है और धन को लेकर जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने का संकेत भी देता है।

इन्ही सब कारणों से पूजा करते समय फुल का गिरना पूर्ण रूप से आपके लिए अच्छा और शुभ माना जाता है। यह घटना होने के बाद आपको प्रसन्न होना चाहिए और भगवान पर पूर्ण श्रद्धा रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मध्यमा उंगली पर तिल होने का मतलब क्या है?
कलयुग में श्राप क्यों नहीं लगता?
पूजा करते समय अगरबत्ती का गिरना क्या संकेत देता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read