HomeDharmaपूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

सनातन धर्म में पूर्णिमा के व्रत का अत्यधिक महत्व है, इस दिन व्रत करने से सारे कष्टों का अंत हो जाता है तथा मनोकामनाएँ पूर्ण होती है। व्रत के कई नियम होते हैं जिनका दृढ़ता से पालन करना होता है इसलिए व्यक्ति के मन में कई तरह के प्रश्न जन्म लेते हैं जैसे पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं? इस व्रत में क्या खा सकते हैं? आदि। तो आइये जानते हैं इन प्रश्नों के सही उत्तर क्या होंगे ताकि आप इस व्रत को करने में किसी प्रकार की गलती न करें।

शुक्ल पक्ष का अंतिम दिन पूर्णिमा कहलाता है इस दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत करना बहुत ही लाभकारी होता है। पूर्णिमा के दिन रखे जाने वाले इस व्रत को वर्षो से किया जाता आ रहा है और इसके के लाभ भी होते हैं जैसे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है, आर्थिक संकट दूर होते हैं, मनोकामनाएँ पूर्ण होती है।

पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

पूर्णिमा के व्रत में नमक नहीं खाना चाहिए, इस दिन के व्रत में नमक खाना वर्जित माना गया है। आप साधारण नमक के स्थान पर सेंधा नमक खा सकते हैं, ध्यान रहें आप इस दिन के व्रत में सफेद नमक का सेवन नहीं कर सकते हैं।

पूर्णिमा के व्रत में राखी जाने वाली अन्य सावधानियां

  • पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहना चाहिए।
  • इस दिन भूल कर भी क्रोध नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी प्रकार का गलत काम नहीं करना चाहिए वरना व्रत पूरा नहीं होता है।
  • इस दिन आलस को पूर्ण रूप से त्याग देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read