Pushpa 2 Allu Arjun Fees: हाल ही में अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल का टीज़र सामने आया है जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया और इसपर काफी व्यूज और लाइक्स भी आये हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर ये बहुत तेज़ी से वायरल हो गया है। अल्लू अर्जुन का किरदार पुष्पा हर किसी के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है और आज भी लोग पुष्पा के डायलॉग इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा 2 के लिए एक बहुत बड़ी रकम चार्ज की है।
सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए पुरे 85 करोड़ रूपये फीस ली है। हालाँकि अभी इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। यह रकम पुष्पा द राइज से लगभग दुगुनी ही है। पुष्पा 1 के लिए अल्लू अर्जुन ने 45 करोड़ चार्ज किये थे।
पुष्पा 2 में भी अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टीज़र की बात करें तो उसमें दिखाया गया है कि पुष्प जेल से फरार हो गया है और पुष्पा के लिए शहर में दंगे हो रहे हैं। टीज़र के अंत में पुष्पा को टाइगर के साथ धांसू अंदाज में दिखाया गया है और अल्लू अर्जुन अंत में कहते हैं, अब रूल पुष्पा का।
फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें अल्लू अर्जुन का एक नया लुक दिखाया गया है। वे पुरे नील रंग में नज़र आ रहे हैं और नाक में नाथ, कानों में झुमके और गले में माला पहनी हुई है।