HomeEntertainmentSouth Cinemaराम चरण की हिंदी डब फिल्मों की सूची - Ram Charan Hindi...

राम चरण की हिंदी डब फिल्मों की सूची – Ram Charan Hindi Dubbed Movies List

राम चरण टॉलीवूड में काम करने वाले एक अभिनेता हैं। इनका पूरा नाम कोनिदेला रामचरण तेजा है। इन्हे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में गीना जाता है। इन्होने 14 से अधिक फिल्मो में काम किया है। इनमे से कई फिल्मो को हिंदी में डब भी किया गया है। यह मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। इस भारतीय अभिनेता का जन्म 27 मार्च 1985 में हुआ था। यह अभिनेता होने के साथ निर्माता और उद्यमी भी है। इन्हें तीन फ़िल्मफ़ेअर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनका नाम फ़ोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूचि में 2013 से सम्मिलित है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत एक्शन मूवी से की, जिसका नाम चिरुथा था। 2007 में रिलीज चिरुथा बॉक्स ऑफिस में हिट रही। यह फिल्म इतनी सुपरहिट गयी की इसने फ़िल्मफ़ेअर पुरस्कार भी जीता था। यह अभिनेता आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के मोगलथुरु और पलाकोल्लू से है । इन्हे बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। इन्होने मुंबई , महाराष्ट्र में किशोर नमित कपूर के अभिनय स्कूल में भी भाग लिया था। इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बाला भवन , चेन्नई , लॉरेंस स्कूल, लवडेल ,हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट से पूरी की है। इनका ग्रेजुएशन सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबाद में हुआ है। इनकी दो बहने हैं जिनका नाम सुष्मिता और श्रीजा है। इनके नाना प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता अल्लू रामलिंगैया थे। इनके पिता का नाम चिरंजीवी है। इनके पिता फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। इनकी माँ का नाम सुरेखा है जो की गृहणी है। इनके चचेरे भाई भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं जिनका नाम अल्लू अर्जुन है। यह दोनों भाई येवडु फिल्म में एक साथ नजर आये थे। अगर आप राम चरण हिंदी डब फिल्मों की सूची यानि Ram Charan Hindi Dubbed Movies List ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह आये हैं।

Ram Charan Hindi Dubbed Movies List

इनके द्वारा की गयी हिंदी डब फिल्म निम्नलिखित हैं :-

vedu app download kare

Hindi Dubbed Movies Dubbed From
Chirutha (चिरुथा)Chirutha (2007)
Magadheera (मगधीरा)Magadheera (2009)
Ram ki Jung (राम की जंग)Orange (2010)
Betting Raja (बेटिंग राजा)Racha (2012)
Double Attack (डबल अटैक)Naayak (2013)
Zanjeer (जंजीर)Toofan (2013)
Yevadu (येवडु)Yevadu (2014)
Yevadu 2 (येवडु 2)Govindudu Andarivadele (2014)
Bruce Lee – The Fighter (ब्रूस ली – द फाइटर)Bruce Lee – The Fighter (2015)
Dhruva (ध्रुवा)Dhruva (2016)
Rangasthalam (रंगस्थलम)Ranagsthalam (2018)
Vinaya Vidheya Rama (विनय विद्या राम)Vinaya Vidheya Rama (2019)
RRR (आरआरआर)RRR (2022)
Acharya (आचार्य)Acharya (2022)

यह भी पढ़ें:

विशाल की हिंदी डब फिल्मों की सूची – Vishal Hindi Dubbed Movies List
दुलकर सलमान की हिंदी डब फिल्मों की सूची – Dulquer Salmaan Dubbed Movies List
प्रभास की हिंदी डब फिल्मों की सूची – Prabhas Hindi Dubbed Movies List

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read