HomeHealthये हो सकते हैं रात में आपका गला सूखने के कारण

ये हो सकते हैं रात में आपका गला सूखने के कारण

आज के जमाने में ज्यादातर लोग बिमारियों का शिकार बन रहे हैं। अक्सर लोगों को देर रात में गला सूखने जैसा महसूस होता है। अगर ऐसा कभी-कभी होता है तो कोई घबराने वाली बात नहीं है परन्तु अगर ये रोज होता है तो यह एक चिंता का विषय है। यह एक बीमारी का लक्षण है। शरीर में पानी की सही मात्रा होना बहुत आवश्यक होता है। घर में बना खाना हो सकता है आपके शरीर के पानी की मात्रा को कम कर दे, यह हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि मसाले और नमक से शरीर में पानी की मात्रा कम होती है। ऐसा होने से शरीर का हाइड्रेशन लेवल गिर जाता है। अगर यह आपकी नींद खराब करने का एक कारण बन गया है तो यह चिंता का विषय है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि रात में गला सूखने के कारण क्या-क्या हैं?

रात में गला सूखने के कारण क्या-क्या हैं?

  1. जिस भी इंसान को रात में प्यास लगने की समस्या आती है, वह हो सकता है कि अपनी दिनचर्या में कैफीन का सेवन ज्यादा करता हो। जो व्यक्ति कैफीन ज्यादा लेता है उसे यह समस्या आने की संभावना है। कैफीन से हमारा तात्पर्य है कि वे लोग जो चाय व कॉफी ज्यादा लेना पसंद करते हैं। यह आपके शरीर के पानी के लेवल को कम कर देता है।
  2. यह दिक्क्त किसी एक मौसम में भी हो सकती है। हमे गर्मी के मौसम में तले भुने भोजन से बचना चाहिए। यह हमारे ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर देते हैं तथा इनमे नमक पाया जाता है जो शरीर का पानी का लेवल कम कर देता है।
  3. रात में प्यास लगने का कारण दिन के भोजन से भी हो सकता है। भोजन में तेल मसले और नमक वाले भोजन का सेवन करने से शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है।
  4. अगर आपने दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी नहीं पिया है तो आपको नींद में प्यास लगने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से आपका शरीर आपको रात में पानी की प्यास के लिए उठा सकता है। आपको अपने शरीर के पानी का ख़ास ध्यान रखते हुवे दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट गलत हो सकता है?
20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है?
एक कप चाय में कितनी कैलोरी होती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read