HomeRelationshipक्या होते हैं संयुक्त परिवार के फायदे और नुकसान? यहां जानिए!

क्या होते हैं संयुक्त परिवार के फायदे और नुकसान? यहां जानिए!

जिस प्रकर हर सिक्के के दो पहलु होते हैं उसी प्रकार हर वस्तु या सम्बन्ध के भी फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। आज के इस लेख में हम अपनी सखियों के लिए संयुक्त परिवार के फायदे और नुकसान लेकर आये हैं।

क्या होता है संयुक्त परिवार?

संयुक्त परिवार वह परिवार होता हैं जहाँ एक पीढ़ी के सभी सदस्य अर्थात दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, और सभी बच्चे मिल कर परिवार के रूप में रहते हैं। संयुक्त परिवार किसी भी समाज में एक बड़ी भूमिका निभता हैं। मुख्यतः संयुक्त परिवार का बुजुर्ग ही घर का मुखिया होता हैं। संयुक्त परिवार में सब काम मिल जुल कर किया जाता हैं यहाँ बंटवारा जैसा कुछ नहीं होता। आज कल संयुक्त परिवार टूट कर बहुत से एकल परिवारों में बदल गए हैं। संयुक्त परिवार के बहुत सारे फायदे हैं तो साथ ही साथ नुकसान भी है।

संयुक्त परिवार के फायदे

  • संयुक्त परिवार में कई सदस्य होते है, तो बच्चों की अच्छे से देखभाल हो जाती हैं। छोटे बच्चों को बड़ो का प्यार और साथ ही साथ अच्छे संस्कार भी मिलते हैं।
  • संयुक्त परिवार में एकल परिवार से अधिक अनुशासन होता हैं और साथ ही साथ बच्चों पर नियंत्रण होता है।
  • संयुक्त परिवार में बच्चों को बड़ो का प्यार और स्नेह मिलता है साथ ही साथ बुजुर्ग लोगो को घर के दूसरे सदस्यों का सहारा मिलता हैं।
  • परिवार में कई बार विकट परिस्थिति आ जाती हैं ऐसे में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलता रहता हैं।
  • परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम के साथ एक अच्छा समायोजन भी होता है। आपसी समायोजन होने के कारण परिवार में होने वाली आपसी टकराव अथवा मतभेद का निराकरण बहुत जल्दी हो जाता है।
  • संयुक्त परिवार में घर के सदस्य हर परिस्थिति में साथ में एकजुट होते हैं। एक सदस्य की ख़ुशी में सभी खुश होते हैं, और एक के दुखी होने पर सभी उसको सांत्वना देते हैं।
  • अधिक लोग होने के कारण किसी एक व्यक्ति पर पूरी जिम्मेदारी नहीं आती। सभी लोग पर जिम्मेदारी बात जाती हैं।
  • अधिक लोग होने की जगह से आये दिन कोई न कोई कार्यक्रम होता रहता हैं; कभी किसी का जन्मदिन, शादी, पूजा, नामकरण जैसे फंक्शन होते रहते हैं जो सभी मिल कर ख़ुशी ख़ुशी मानते हैं।
  • संयुक्त परिवार में तीज त्यौहार अधिक आनंदमयी होते हैं। जब कोई एक जुट हो कर मनाया जाता हैं तो त्यौहार में भी एक नयी जान आ जाती हैं।

संयुक्त परिवार के नुकसान 

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार संयुक्त परिवार से लाभ हैं कुछ दोष भी हैं। संयुक्त परिवार से होने वाली हानि या दोष कुछ इस प्रकार है:

  • कहने को संयुक्त परिवार बड़ा होता है किन्तु कुछ सदस्य रिश्ते मात्र औपचारिकता के लिए निभाते हैं, उनके मन में एक दूसरे हे लिए कोई समर्पण नहीं होता।
  • संयुक्त परिवार में बुजुर्ग होने के कारण वर्षों पुरानी चली आ रही रूढ़िवादी विचारधारा को चलाया जाता रहा है, चाहे वह परम्परा नकरात्मक की क्यों ना हो ?
  • माना जाता है संयुक्त परिवार में परिवार का मुखिया घर का बुजुर्ग होता है मुखिया के द्वारा लिया गया निर्णय मनाता पड़ता हैं।
  • जाहिर सी बात हैं जब परिवार में इतने लोग हैं तो सबकी विचारधारा एक जैसे ही तो नहीं सकती। इसी वजह से परिवार में मतभेद से साथ साथ मनभेद भी होने लगते हैं।
  • परिवार में संपत्ति के लिए भी मतभेद होने लगते हैं जो संयुक्त परिवार की नींव पर आघात करती हैं।
  • संयुक्त परिवार में किसी भी बात को लेकर स्वतंत्र नहीं होते। कोई भी काम करने से पहले आपको घर के मुखिया की परमिशन लेना पड़ती हैं।
  • संयुक्त परिवार में प्राइवेसी जैसे कोई चीज़ नहीं होती। यहाँ कोई न कोई आपने आस पास होता हैं। यदि आपको एकांत चाहिए तो संयुक्त परिवार में नहीं मिल पायेगा।
  • संयुक्त परिवार में घरेलू हिंसा देखी गई है। एक शोध के अनुसार ययुक्त परिवार में एकल परिवार से अधिक घरेलु हिंसा होती हैं।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read