HomeRelationshipशादी के लिए लड़का देखने जाए तो किन बातों का रखें ध्यान

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो किन बातों का रखें ध्यान

पहले के समय में लड़की की शादी के लिए घर वाले लडके को पसंद और फाइनल करते थे, पर अब लड़की से पूछ कर ही लड़के को फाइनल किया जाता है। पहले के समय में कई बार ऐसा होता था कि लड़की शादी के दिन पहली बार अपने होने वाले पति को देखती है, पर अब ऐसा नहीं होता है शादी से पहले लड़के-लड़की कई बार मिल सकते हैं तथा उनके बीच एक अच्छी बोन्डिंग क्रिएट हो जाती है। एक लड़की जब बड़ी हो जाती है तो उसके घर वालो के लिए सबसे जिम्मेदारी का काम होता है उसके लिए एक अच्छा सा लड़का ढूँढना। और लड़की भी शादी के लिए जब लड़का देखने जाती है तब उसमे मन में भी सवाल जरुर आता है कि शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें? क्योकि यह बहुत ही जरुरी है कि एक अच्छे लड़के की पहचान की जाए उसके बाद ही शादी के लिए हाँ की जाए। तो आइये जानते हैं कि शादी के लिए लड़की देखने जाए तो लड़की से क्या सवाल पूछे?

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

बायोडाटा को अच्छे से पढ़ ले

अगर आप किसी लड़के को देखने जाने की योजना बना रहें हैं तो सबसे पहले उस लड़के का बायोडाटा अच्छे से चेक कर लें, और लड़के के बारे में जरुरी जानकारी जुटा लें। जैसे – उसका फोटो देख ले, उसकी फॅमिली में कितने लोग है? वह क्या जॉब करता है? किस पोजीशन पर है? उसकी सैलरी कितनी है? अकादमिक करियर के बारे में जानकारी पता कर लें। और उसके बाद यदि आपको लगता है कि लड़के को पसंद किया जा सकता है तो ही उसे देखने के लिए जाएं।

बॉडी लैंग्वेज पर दे ध्यान

बॉडी लैंग्वेज के द्वारा आप व्यक्ति की पर्सनालिटी को पहचान सकते हैं, इसीलिए लड़का देखने जाएँ तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान जरुर दें की वह किस तरह से बात करता है, बात करते समय उसके हाथ का मूवमेंट, उसके हाव भाव आपको यह पहचानने में मदद करते हैं कि व्यक्ति कैसा है जैसे वह मनोरंजक है, या उब है या आक्रामक है।

भाषाशेली आर ध्यान दें

अगर आप लड़के को देखने के लिए उसके घर पर गये हैं तो उसकी भाषाशेली पर ध्यान दे कि वह सभ्यता से बात कर रहा है या नहीं अपनों से बड़ो को किस तरह पुकारता है। अगर आप लड़के से किसी रेस्टोरेंट में मिल रही है तो देखे की वह वेटर को किस तरह बुलाता है, उनकी रिस्पेक्ट करता है या नहीं, आपसे किस तरह की बातें करता है, तथा आपके साथ जीवन बिताने के योग्य है या नहीं।

लड़के से किये जाने योग्य जरुरी प्रश्न?

  • आपकी किस तरह के कामों में रुचि है?
  • क्या आपको बाहर घूमना पसंद है?
  • आपको खाने में क्या पसंद है?
  • कही आप दबाव में आ कर तो शादी नहीं कर रहें हैं?
  • में आपके Past रिलेशन के बारें में जानना चाहती हूँ?
  • क्या आपका शहर के बाहर बसने का इरादा तो नहीं?
  • करियर को लेकर क्या प्लान्स हैं?
  • क्या में शादी बाद जॉब कर सकती हूँ?
  • क्या आप मुझसे कुछ पूछना चाहते हो?

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read