HomeRelationshipशादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

आज के जमाने में हर कोई एक परफेक्ट लाइफपार्टनर चाहता है। न केवल लड़के बल्कि अब लड़कियों को भी अपनी पसंद बताने का अधिकार है और वे चाहती हैं कि यदि वे कोई लड़का देखने जा रही हैं तो पहले से ही उससे बात करके ये समझ लें कि वह उनके लायक है या नहीं? इसी जांच परख में आपकी मदद करने के लिए आज हम आपको बताएंगे कि शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

बायोडाटा और रियलिटी चेक

उसका बायोडाटा अच्छी तरह जांच ले। उसने जो खुद के बारे में बताया है उसे उसके बायोडाटा से मापे और कुछ अलग हो तो उससे क्लियर करलें। उसकी कम्पनी में पोस्ट के बारे में पता करें। उसकी सैलेरी, क्वालिफ़िकेशन, उम्र, जॉब व घर के लोगों के बारे में अच्छे से जान लें।

बॉडी लैंग्वेज चेक

शादी करने से पूर्व लड़के का बॉडी लैंग्वेज देखें आवश्यक है। उसका कॉन्फिडेंस लेवल चेक करें। इसे मापने के लिए उसे गौर से ऑब्जर्व करें की वह सिर में खुजली तो नहीं कर रहा, बात बात पर जोर से हंस तो नहीं रहा या अपना हाथ पैर तो नहीं हिला रहा।

बात करने का तरीका

जब भी लड़के से बातचीत शुरू करें तो अपना मुँह झुका कर न रखें। इसके बजाय आप उससे अपने तरिके से सवाल करें। अगर लड़का बातों-बातों में आपकी डिसरेस्पेक्ट कर रहा हो मतलब वह आपके काबिल नहीं है। उसके बात करने के तरिके का अच्छे से अवलोकन करें।

शांत मन से सवाल करिये

अगर आपको लड़का किसी कारण पसंद नहीं है तो एग्रेसिव न हो बल्कि शन्ति से अपने पढ़े लिखे होने का परिचय दे। किसी भी उसके अवगुण के कारण उस पर गुस्सा न करें। अपने ग़ुस्से और न पसंद होने को साइड में रखकर शांति से उससे सवाल करें।

नंबर एक्सचेंज करने से बचें

दोनों परिवारों के द्वारा रिश्ते की बात आगे बढ़ाने से पूर्व लड़के को अपना नंबर न दें या उससे उसका नंबर न मांगे। इसमें अपनी समझदारी दिखाते हुवे अपने माता-पिता को आगे रखें। उनके सामने ही उससे बात करें। यदि कुछ पर्सनल बात करनी हो तो परिवारों से आज्ञा लेकर अकेले में उससे बातचीत करले।

यह भी पढ़ें –

नेल आर्ट के लिए सामग्री : आपके टूल किट में ये चीज़ें जरूर होनी चाहिए
अच्छे पति के लक्षण – Good Husband Qualities
लड़का इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read