HomeHealthटमाटर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

टमाटर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

टमाटर एक सब्ज़ी नहीं बल्कि वास्तव में एक फल है। इसका वैज्ञानिक नाम सोलनम लाइकोपेसरिकम (Solanum Lycopersicum) है। इस फल में कई बीज पाए जाते हैं जो स्वाद में मीठे होते हैं। इसे कुछ लोग सब्जी भी मानते हैं और इसे रसोई में खाना बनाते समय उपयोग किया जाता है। इसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। यह पोषण का एक पावरहाउस माना गया है। इसके पोषण तत्वों के कारण आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। इसे आप अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। इसमें कई खूबियां हैं जैसे – पाचन में सुधार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करना, गुर्दे की रक्षा, समय से पूर्व उम्र बढ़ने को रोकना और सूजन को कम करने में मदद आदि। इसके अलावा इसके कई और फायदे भी हैं। आइये आपको बताते हैं कि टमाटर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

टमाटर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

टमाटर से खून की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इससे आपके पेट की गर्मी दूर की जा सकती है। इसका भोजन के साथ सेवन करने से आपका खाना पचने में आसानी होती है। अगर आप आपके दैनिक आहार में टमाटर के साथ खीर, चुकुंदर, प्याज आदि खाने लगें तो यह आपके पोषण के लिए बड़ा लाभकारी साबित होगा। इसे एक सिमित मात्रा में खाना ही लाभकारी माना जाता है।

टमाटर के दैनिक आहार में सेवन से आपकी आंते स्वस्थ रहती है। इसका सूप आपको वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन की मात्रा भरपूर होती है जो आपकी आँखों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से त्वचा के निखार में चार चाँद लग जाते हैं। इसके त्वचा को निखारने का कारण इसमें मौजूद लाइकोपीन है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह आपके शरीर में मौजूद बड़े रोम छिद्रों को काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाना में भी सक्षम है क्योंकि इसमें विटामिन के (Vitamin K) और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है।

टमाटर के ज्यादा सेवन से आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को टमाटर से एलर्जी है तो इससे हो सकता है कि उस व्यक्ति को स्किन एलर्जी भी होना शुरू हो जाए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read